{"_id":"6186b76341369e4dd4625329","slug":"picketing-demonstration-over-corruption-public-problems-ballia-news-vns6212003162","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतसर। नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार व जनहित के मुद्दों को लेकर किसान फोर्स की ओर से नगर पंचायत कार्यालय पर शुक्रवार से अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। शनिवार को बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं धरना स्थल पर मौजूद रहीं।
संगठन के संस्थापक अखिलेश सिंह ने बताया कि 29 अक्टूबर को जनहित के मुद्दे से संबंधित मांग पत्र किसान फोर्स द्वारा डीएम को सौंपा गया था। उसी के समर्थन में नगर पंचायत के ईओ कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया गया है। उन्होंने नगर पंचायत के ईओ पर कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि ईओ की ओर से आज तक कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया। योजनाओं का लाभ किसी जरूरतमंद को नहीं दिलाया गया है। उन्होंने शासन व नगर पंचयात से मांग की कि शौचालय और आवास का अधूरा कार्य अविलंब पूरा कराया जाए। घरेलू रोजगार को बैंकिंग सिस्टम से व्यवस्था की जाए। सामुदायिक अस्पताल में महिला चिकित्सक की नियुक्ति के साथ अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, खून जांच व पर्याप्त दवाओं की व्यवस्था तत्काल कराई जाए। महीनों से बंद सफाई का कार्य तत्काल शुरू कराने, दवाओं के छिड़काव और ईओ के प्रतिदिन कार्यालय पर उपस्थिति की मांग की। बीरबल यादव, छितेश्वर सिंह, योगेंद्र कन्नौजिया, पंकज सिंह आदि रहे।