फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Phoolan sena gave leaflet

पांच सूत्री मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 11 Jan 2016 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
अमर उजाला ब्यूरो बलिया। Updated Mon, 11 Jan 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
Phoolan sena gave leaflet
फूलन सेना के युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार प्रांत के प्रभारी साहनी वीरेंद्र निषाद ने सोमवार को रेलमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


इस दौरान कलेक्ट्रेट फूलन सेना के सदस्यों ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भी की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक ट्रेन में कम से कम एक दर्जन जनरल बोगियां बढ़ाने, तत्काल टिकट के नाम पर धन उगाही रोकने के साथ ही टिकट वापसी, टिकट निरस्तीकरण एवं पूर्व टिकट की व्यवस्था कराने, रेल किराए की बढ़ी दरें वापस लेने, वेटिंग टिकट के साथ आरक्षित बोगियों में सफर की अनुमति प्रदान करने, उत्तर भारतीयों के लिए देश के बड़े शहरों को जाने के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान साहनी वीरेंद्र निषाद ने कहा कि भारतीय रेल व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। यूपी और बिहार के लोगों के लिए देश के अन्य कोने में रेल से यात्रा करना काफी दुश्ववार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलम यह है कि रिजर्वेशन टिकट आरक्षण के चक्कर में आकस्मिक एवं आवश्यक यात्राएं कर पाना काफी कठिन साबित हो रही है।

 जनरल बोगी की कमी के कारण स्थिति इतनी खराब है कि शौचालयों तक में घुसकर यात्राएं करनी पड़ रही है। इस मौके पर तारकेश्वर चौरसिया, प्रेमशंकर, अबरार अहमद , विंध्यांचल प्रसाद, राजनाथ तुरहा, राजकुमार, सत्येंद्र सिंह आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed