फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Phephna-Mau road will be four lane, flyover will be built at five places

Ballia News: फेफना-मऊ मार्ग होगा फोरलेन, पांच स्थानों पर बनेगा फ्लाईओवर

Thu, 20 Feb 2025 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Phephna-Mau road will be four lane, flyover will be built at five places
बलिया। बलिया से आजमगढ़ मंडल मुख्यालय के साथ लखनऊ व प्रयागराज के लिए राह आसान होगी। इस मार्ग पर बढ़ते ट्रॉफिक को देखते हुए फेफना-मऊ एनएच-128 बी होने के बाद फोरलेन बनाने की योजना तैयार होने लगी है। इसके लिए एनएचआई डीपीआर व आरओबी तैयार करने में जुट गई है।
विज्ञापन

पहले यह मार्ग स्टेट हाईवे-34 था। केंद्र सरकार ने फेफना से मऊ मार्ग को एनएच कोड 128 बी आवंटित किया है। 52.57 किलोमीटर लंबा मार्ग आजमगढ़ होते ही लखनऊ और प्रयागराज को भी जोड़ता है। मार्ग आज़मगढ़, मऊ, तीखा और फेफना को जोड़ता है। मार्ग पश्चिम में आज़मगढ़ से पूर्व में फेफना तक जाता है। एनएच-128 बी फेफना में एनएच-31 में जुट जाएगा। इससे लोग बिहार के छपरा व बक्सर तक आसानी से पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, आजमगढ़ मंडल मुख्यालय जाना भी अब आसान हो जाएगा। फेफना से मऊ तक की दूरी तय करने में वर्तमान समय में 2 से 2.30 घंटे का समय लग जाता है। क्राॅसिंग के चलते काफी फजीहत हो जाती है। आजमगढ़ मंडल मुख्यालय जाने में अभी तीन से चार घंटे लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
इन स्थलों पर बनेगा रेलवे ओवरब्रिज : राष्ट्रीय राजमार्ग बलिया-मऊ अब पांच आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) बनाया जा रहा है। ब्रिज के लिए बलिया से मऊ राजमार्ग पर फेफना, गढि़या, पकवाईनार, रतनपुरा व हलधरपुर में स्थान चिह्नित हुए हैं। एनएचआई ने रेलवे से भी सुझाव मांगा है। किसी एक स्थान पर टोल प्लाजा भी बनाया जाएगा।


000
फेफना-मऊ तक फोरलेन बनाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। यातायात सुगम के लिए मार्ग पर पड़ने वाले पांच रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसके लिए रेलवे से संपर्क साधा गया है। शासन को प्रस्ताव भेजने के बाद स्वीकृत मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा। अगले सत्र में योजना मूर्त लेने लगेगा। -एसडी पाठक, परियोजना निदेशक, एनएचआई।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed