फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Phase II of Mission Indradhanush campaign from 6

मिशन इंद्रधनुष अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ 6 जनवरी से

Tue, 31 Dec 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Phase II of Mission Indradhanush campaign from 6
जिला टास्क फोर्स की बैठक करते जिलाधिकारी। - फोटो : BALLIA
बलिया। नवजात शिशुओं और बच्चों को पोलियो, खसरा-रूबेला, रोटा वायरस, डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी से बचाने के लिए 6 जनवरी से सघन मिशन इंद्रधनुष के दूसरे चरण का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से वंचित बच्चों को वर्ष 2020 तक टीकाकरण करना है। यह अभियान जिले के नगरीय इलाकों के अलावा मुरली छपरा, हनुमानगंज, बांसडीह व रसड़ा ब्लॉक में चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि ईट- भट्ठों और मेहनत मजदूरी करने वाले परिवार के बच्चों के टीकाकरण पर विशेष ध्यान देंगे। सीएमओ डॉ प्रीतम कुमार मिश्रा ने बताया कि टीकाकरण से वंचित या आंशिक टीकाकरण वाले बच्चों को अभियान के तहत ग्यारह तरह की बीमारियों से बचाने वाले टीके लगाए जाएंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एके मिश्र ने इसके लिए होने वाले सर्वे की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन जैन व अन्नपूर्णा गर्ग, एसीएमओ डॉ. केडी प्रसाद, डब्ल्यएचओ के प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी विभाग के अलावा समस्त पीएचसी-सीएचसी के प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed