फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People's Gateway - Your Government, Padyatra

मंत्री ने लगायी घर-घर फेरी, जनता के द्वार- आपकी सरकार कार्यक्रम में पदयात्रा

Fri, 27 Dec 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
People's Gateway - Your Government, Padyatra
जनता के द्वार: आपकी सरकार कार्यक्रम के तहत प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र अपने व? - फोटो : BALLIA
लक्ष्मणपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभारी उपेंद्र तिवारी ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के सरयां, कुतुबपुर, उजियार, नसीरपुर मठ, रामगढ़, दुलारपुर आदि गांवों में पदयात्रा की। इस दौरान वह घर घर जाकर लोगों से मिले, उनकी समस्याओं को जाना और निदान करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

उपेंद्र जनता के द्वार-आपकी सरकार कार्यक्रम के तहत गांव-गांव पदयात्रा के दूसरे चरण में लोगों से मिल रहे हैं। उनके साथ स्थानीय स्तर के सभी अधिकारी गण भी साथ रहे। लोग समस्या बताते रहे मंत्री उन्हें गंभीरता से सुनते, जिला स्तर से संबंधित कार्यों को फोन से तथा छोटी समस्या है तो साथ चल रहे अधिकारी से त्वरित निदान करने का निर्देश देते रहे।
विज्ञापन

मंत्री लखनऊ से चलकर आज सुबह श्रमजीवी एक्सप्रेस से बक्सर उतरे और उनकी गाड़ियों का काफिला ज्योंही गडहांचल में पहुंचा मंत्री ने सुबह तड़के 6:30 बजे ही लोगों के बीच अपनी पदयात्रा शुरू कर दी। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सूर्यदेव राय, महिला जिलाध्यक्ष नितू राय, मंडल अध्यक्ष भरत राय, गड़हा विकास मंच के अध्यक्ष चंद्रमणि राय, प्रधान संघ के अध्यक्ष विजय शंकर राय मंगनू, भोला ओझा, कृष्णानंद राय, कमलेश पाण्डेय, मीरा, शिवानंद राय, रणविजय राय, राजू सिंह, अनूप राय, अरविंद निषाद, लड्डू सिंह, कालीकांत राव, विमलेश राय, हिमांशु राय, डब्बू सिंह, अमरजीत सिंह, अंजनी राय, सचिदानंद सिंह, समरेन्द्र ओझा, सुनील राय, अखण्ड प्रताप सिंह, संजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed