फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People breathed a sigh of relief due to the decrease in Saryu

सरयू में घटाव से लोगों ने ली राहत की सांस

Fri, 05 Aug 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
People breathed a sigh of relief due to the decrease in Saryu
सिकंदरपुर क्षेत्र के खरीद-दरौली गांव के समीप उपजाऊ भूमि को काटती घाघरा नदी की लहरे। - फोटो : BALLIA
बेल्थरारोड। नदी के जलस्तर में बीते एक पखवारे से उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। नदी की प्रकृति में एक सप्ताह तक बढ़ाव के बाद पिछले 24 घंटे से नदी के मिजाज में स्थिरता आने के बाद शुक्रवार को घटाव शुरू हो गया है। जलस्तर में घटाव हो जाने से लोगों ने चैन की सांस लेना शुरू कर दिया है। जलस्तर के घटाव से बाढ़ की संभावना फिलहाल टल गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार नदी का जलस्तर बीते गुरुवार को शाम चार बजे 64 सेंटीमीटर पर था। हालांकि नदी का पानी अब घटाव पर है। फिर भी नदी की प्रकृति में घटाव से बाढ़ का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। हाहानाला, तुर्तीपार, हल्दीरामपुर रेगुलेटर पर पानी का दबाव बना हुआ है।टगुनिया की राजभर बस्ती से सटकर नदी का पानी बह रहा है। तुर्तीपार के माली बस्ती और मल्लाह बस्ती तक पानी पहुंच गया है। नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घटाव पर है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन नदी के मिजाज में अप्रत्याशित परिवर्तन को लेकर तटवर्ती दर्जनों गांवों के हजारों लोग सशंकित हैं।केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार की शाम चार बजे 63.890 मीटर रिकार्ड किया गया,जो खतरे के निशान 64.010 से 12 सेंटीमीटर नीचे है। आयोग ने अगले 24 घंटों में नदी के जलस्तर में घटाव की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed