फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People Angry in Ballia due to murder of student leader police in alert mode

Ballia: छात्र नेता की हत्या से बलिया में उबाल, टीडी कॉलेज चौराहा और जिला अस्पताल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील

Wed, 12 Apr 2023 10:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 12 Apr 2023 10:20 PM IST
सार

बलिया शहर के एससी कालेज के सामने मंगलवार सुबह परीक्षा देकर निकले छात्रनेता हेमंत यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े घटी घटना से हेमंत के समर्थकों समेत जिले भर के छात्र संगठनों में आक्रोश है।
 

विज्ञापन
People Angry in Ballia due to murder of student leader police in alert mode
जिला अस्पताल परिसर में तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बलिया में छात्रनेता हेमंत यादव हत्या के बाद से पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को टीडी कॉलेज चौराहा और जिला अस्पताल बुधवार को पुलिस छावनी में तब्दील रहा। किसी भी हंगामे की आशंका में पीएसी, कई थानों की फोर्स और दमकल की गाड़ी तैनात रही। आला अधिकारी भी पूरे दिन चक्रमण करते रहे।

विज्ञापन


दोपहर बाद धीरे-धीरे जिले के कोने-कोने से छात्रनेता व सपा नेताओं की भीड़ जिला अस्पताल में जुट गई। हेमंत यादव के फौजी पिता के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपते हुए उनके देवकली आवास तक पुलिस ने पहुंचाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन

सात आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पकड़ से दूर

छात्रनेता हेमंत यादव हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हेमंत की हत्या चुनावी रंजिश को लेकर चल रहे विवाद में हुई है। कुछ समय से दो गुटों में विवाद चल रहा था। इसमें चार-पांच माह पूर्व मुकदमा भी दर्ज है। अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: समर सिंह और आकांक्षा दुबे के रिश्ते के खुलेंगे राज, पुलिस को मिली भोजपुरी गायक की रिमांड

बुधवार को एसपी राजकरन नय्यर ने कोतवाली में प्रेसवार्ता करते हुए गिरफ्तार आरोपी संदीप सिंह, राजदीप सिंह, रितेश चौरसिया, रोहित चौरसिया निवासी मिड्ढा, वाइएन तिवारी, शिवाजी पांडेय निवासी निधरिया, कृष्णा तिवारी पहाड़ीपुर को पेश किया। कहा कि शहर के एससी कॉलेज के बाहर मंगलवार को परीक्षा देकर निकले टीडी कॉलेज के छात्रनेता हेमंत यादव पर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने हाकी, डंडे, बैट से हमलाकर बुरी तरह पिटाई कर दी। बीचबचाव करने आए साथी आलोक यादव निवासी जीराबस्ती की भी पिटाई की। हमलावर दोनों को अधमरा छोड़कर भाग निकले।

मैं भी फौजी हूं, बदला जरूर लूंगा

People Angry in Ballia due to murder of student leader police in alert mode
जिला अस्पताल परिसर में तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम के बाद जब पुलिस ने शव परिजनों को दिया तो मृतक के भाई ने एसपी से सवाल किया कि मुख्य आरोपी को बचाने की अफवाह है। एसपी ने कहा कि ऐसा नहीं होगा और वह गिरफ्तार होगा। इसी बीच मृतक के पिता मनराज ने एसपी से कहा, कोई आरोपी बचना नहीं चाहिए, अगर कोई बचा तो मैं भी फौजी हूं, बदला जरूर लूंगा।

पिता के लिए रोका पोस्टमार्टम

पकड़ी थाना क्षेत्र के धड़सरा ठोहिल पाली गांव निवासी मनराज यादव भारतीय सेना में कार्यरत हैं और नासिक देवलाली में तैनात हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही ट्रेन से बलिया के लिए चल दिए। एसपी से फोन पर बात कर बेटे के अंतिम दर्शन करने की बात कही। पोस्टमार्टम की पूरी तैयारी हो चुकी थी। पिता के अंतिम दर्शन के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम नहीं करवाया। एसपी राजकरन नय्यर ने उन्हें हवाई जहाज से वाराणसी आने की सलाह दी। बुधवार दोपहर मनराज भोपाल से वाराणसी हवाई जहाज से पहुंचे। वहां मौजूद बलिया पुलिस अपनी सुरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। जवान बेटे का शव देख मनराज का सब्र का बांध टूट गया। वह फफक कर रो पड़े। उन्हें रोता देख वहां मौजूद हर किसी की आंखों में आंसू आ गए। तीन बेटों में हेमंत मंझला था।

टाउन डिग्री कॉलेज में स्नातक द्वितीय वर्ष का छात्र था। देवकली स्थित अपने आवास में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन एंबुलेंस से शव लेकर देवकली पहुंचे। शव के साथ पुलिस भी रही। इसके बाद परिजन दाह संस्कार की तैयारी में लग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed