फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Penned strike for increase in honorarium

मानदेय बढ़ोत्तरी को लेकर किया कलमबंद हड़ताल

Tue, 21 Dec 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Penned strike for increase in honorarium
बलिया। मानदेय बढ़ोत्तरी व एचआर पॉलिसी निर्धारण करने की मांग को लेकर मंगलवार को संविदा - आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात कर्मियों जिला कन्सल्टेन्ट, कम्प्यूटर ऑपरेटर, खंड प्रेरक, डाटा इंट्री ऑपरेटर ने तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान संविदा कर्मियों ने जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) लखनऊ को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें उल्लेख किया है कि राज्य स्तर पर तैनात कन्सल्टेन्ट एवं अन्य कार्यरत कर्मियों का मानदेय यात्रा भत्ता एवं अन्य समस्त व्यय मनरेगा के बराबर दिया जा रहा है। लेकिन इसी योजना में ही प्रदेश के समस्त मण्डलों, जनपदों, विकास खंडों में संविदा-आउटसोर्सिंग के माध्यम से विभिन्न पदों पर वर्षों से तैनात कर्मियों-कन्सल्टेन्ट, योजना सहायक, लेखाकार, कम्प्यूटर आपरेटर, खंड प्रेरक, डाटा इंट्री ऑपरेटर के मानदेय में विगत 7 वर्षों से कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गयी है। जबकि इस सम्बन्ध में पूर्व में मिशन निदेशक व अपर मुख्य सचिव को कई बार अनुरोध पत्र दिया गया है। ज्ञापन देने वालों में अजय वर्मा, अनिल सिंह, चंद्र भूषण, राम भजन, अजय वर्मा, अमर कुमार यादव, अजहर हुसैन, राहुल सिंह, संजय, धर्मेन्द्र सिंह, आसित सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed