फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pen Down Strike

कर्मचारी संगठनों ने मोर्चा खोला

Tue, 22 Dec 2015 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला/ बलिया Updated Tue, 22 Dec 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
Pen Down Strike
प्रदेश सरकार के विरोध में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की दो दिवसीय पेन डाउन हड़ताल मंगलवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आरंभ हुई।
विज्ञापन


इस दौरान विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार तरीके से आवाज बुलंद करते हुए धरना दिया।

कर्मचारियों ने मांग की कि राज्य कर्मचारियों को भी केंद्र कर्मचारियों की भांति समस्त भत्ते दिए जाएं। दो दिवसीय हड़ताल में बुधवार को सभी कर्मचारी संगठन एकजुट हो हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन



धरने को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिलाध्यक्ष सत्या सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधाएं दिन ब दिन कम की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे तत्काल बंद किया जाए। कर्मचारियों का जायज मांगों को गंभीरता से नहीं लेना सरकार की  कर्मचारी विरोधी नीतियों को दर्शाता है।

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का विरोध करते हुए कहा कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें कर्मचारियों के साथ धोखा है। इसमें कर्मचारियों के पक्ष को नजरअंदाज किया गया है।

 कहा कि सरकार द्वारा सातवें वेतन आयोग में 23.55 प्रतिशत वृद्धि का प्रचार मात्र छलावा है। जबकि कर्मचारियों को 3.48 से 6.64 प्रतिशत की मात्र वृद्धि की गई  है।

वहीं अधिकारियो को 21.7 प्रतिशत बढ़ाया गया है। चेताया कि यदि सरकार  कर्मचारियों की जायज मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो 23 फरवरी 2016 से  अनिश्चित कालीन हड़ताल के लिए बाध्य होंगे।

 इस मौके पर बृजेश कुमार सिंह,  कर्मचारी नेता बलवंत कुमार सिंह, रमाशंकर यादव, शैलेंद्र सिंह, रामपूजन  पटेल, अरूण कुमार सिंह, सुरेंद्र यादव, धीरज राय, जितेंद्र सिंह, वाईजी  मिश्रा, रमाशंकर शर्मा, लालबाबू यादव, संजीव चौबे, शंभू नाथ सिंह, वेद   प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।


पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल किया जाय,  - सात, 14 और 20 वर्षों की सेवा पर तीन पदोन्नति पद का ग्रेड वेतन दिया जाय - कर्मचारियों के इलाज की व्यवस्था में भ्रष्टाचार बंदकर कैशलेस सुविधा प्रदान किया जाय - प्रेरक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,


ग्राम रोजगार सेवक सहित संविदा कर्मियों को स्थायी करने के साथ-साथ राजकीय कर्मी घोषित किया जाय - फील्ड के कर्मचारियों को बाइक भत्ता प्रदान किया जाय - निगमों के घाटे के लिए उच्चाधिकारी व सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं- कर्मचारियों का वेतन काटा जा रहा है, इसे तत्काल बंद किया जाय - केंद्रीय कर्मचारियों की भांति राज्य कर्मचारियों को मकान किराया भत्ता दिया जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed