फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   PCS Suicide: Team reaches Manier EO's residence, files seized for investigation

पीसीएस आत्महत्या : मनियर ईओ के आवास पहुंची टीम, जांच के लिए फाइलों को किया जब्त

Fri, 24 Jul 2020 05:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 24 Jul 2020 05:13 PM IST
सार

  • बलिया के मनियर की ईओ की संदिग्ध हालात में मौत मामला

विज्ञापन
PCS Suicide: Team reaches Manier EO's residence, files seized for investigation
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बलिया जिले में अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय की संदिग्ध हालात में मौत मामले की जांच तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को मनियर नगर पंचायत में ईओ के कार्यालय में फाइलों की जांच की गई। 

विज्ञापन


देर शाम शहर के आवास विकास कॉलोनी में स्थित ईओ के आवास का ताला भी पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ की उपस्थिति में खोला गया। वहां से भी कागजात जांच के लिए कब्जे में लिया गया। उधर, शुक्रवार को भी ईओ के मनियर स्थित कार्यालय में फाइलों की जांच जारी रही।

विज्ञापन

छह जुलाई 2020 की देर रात शहर कोतवाली स्थित आवास विकास कालोनी स्थित किराये के मकान में मनियर की ईओ मणि मंजरी राय का फंदे से लटकता शव मिला था।  मामले में पुलिस ने ईओ के भाई विजयानंद राय की तहरीर पर सदर कोतवाली में नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता, टैक्स लिपिक विनोद सिंह, कंप्यूटर आपरेटर अखिलेश कुमार, सिकंदरपुर के ईओ संजय कुमार राव व चालक चंदन कुमार, ठेकेदार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया था। 

पुलिस ने पूछताछ और जांच पड़ताल के बाद आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नगर पंचायत अध्यक्ष और कंप्यूटर आपरेटर के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। नौ जुलाई को शहर कोतवाली पुलिस ने नगर पंचायत कार्यालय स्थित ईओ कार्यालय और ईओ आवास को सील कर दिया। 

विज्ञापन

इस प्रकरण के जल्द पर्दाफाश करने के लिए जिलाधिकारी ने टीम का गठन किया है। इसमें एसडीएम बांसडीह दुष्यंत कुमार, सीओ सिटी एके सिंह, तहसीलदार बांसडीह गुलाब चंद्रा व कोतवाल विपिन सिंह शामिल हैं। टीम ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत मनियर स्थित ईओ कार्यालय का ताला खोलकर देर शाम तक फाइलों की जांच की। 

बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ की उपस्थिति में आवास विकास कालोनी स्थित ईओ के आवास का ताला खोला गया। यहां मौजूद फाइलों व अन्य सामान को टीम ने कब्जे में ले लिया। शुक्रवार को टीम फिर मनियर पहुंची। फाइलों की जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed