फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Patna captures District Volleyball Championship

जिला वॉलीबाल चैंपियनशिप पर पटना का कब्जा

Fri, 03 Dec 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Patna captures District Volleyball Championship
नरहीं। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से कराए जा रहे जिला वॉलीबाल चैंपियनशिप के खिताब पर कंसो पटना की टीम ने कब्जा जमा लिया। निर्णायक मुकाबले में कंसो पटना ने सोहांव को 25-23, 26-24 से पराजित किया। उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव सुनील कुमार तिवारी ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। कंसो पटना के रजनीश मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

इसके पूर्व पहले सेमीफाइनल में सोहांव ए ने सोहांव बी को 25-22, 20-25, 25-21 से और दूसरे सेमीफाइनल में कंसो पटना ने कड़े संघर्ष में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम को 21-25, 27-25, 25-23 से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया। निर्णायक की भूमिका अक्षय कुमार राय, रमेश राय, निरंजन राय, प्रदीप यादव व मयंक शेखर राय ने निभाई। उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव सुनील कुमार तिवारी ने जिला वॉलीबाल चैंपियनशिप के आयोजन की उन्मुक्त कंठ से सराहना की। वॉलीबाल प्रतिभाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनांए दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed