Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Path cleared for the deployment of 20 secretaries in Seer; clusters to be assigned soon.

Ballia News: सीयर में 20 सचिवों की तैनाती का रास्ता साफ , जल्द मिलेंगे क्लस्टर

Sat, 07 Nov 2026 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Path cleared for the deployment of 20 secretaries in Seer; clusters to be assigned soon.
बलिया। सीयर ब्लॉक की 94 ग्राम पंचायतों में सचिवों की कमी से प्रभावित प्रशासनिक व्यवस्था अब पटरी पर आने की उम्मीद है। ब्लॉक में बनाए गए 20 क्लस्टरों के सापेक्ष अब 20 सचिवों की तैनाती का रास्ता साफ हो गया है। दीपावली से पहले दो प्रशिक्षु सचिव राहुल भारती और संजीव कुमार की तैनाती हुई है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे ब्लॉकों से स्थानांतरित होकर आनंद राव और दुर्गेश कुमार भी सीयर पहुंच गए हैं। हालांकि, फिलहाल इन चारों नए सचिवों को क्लस्टर आवंटित नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

16 सचिवों के भरोसे चल रहा था 20 क्लस्टरों का काम: अब तक सीयर ब्लॉक में महज 16 सचिव तैनात थे। इसके चलते कई सचिवों को एक से अधिक क्लस्टरों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों और प्रशासनिक कामकाज का दबाव बढ़ रहा था। इसी बीच जिले में आए 57 नए सचिवों की तैनाती के क्रम में सीयर ब्लॉक को भी नए सचिव मिले हैं। चार नए सचिवों के पहुंचने से यहां सचिवों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।
छह सचिवों के कार्यक्षेत्र में भी हुआ बदलाव: इधर, बीडीओ सूर्य प्रकाश की रिपोर्ट के आधार पर जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने छह सचिवों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इसके तहत मृत्युंजय राय को हल्दीरामपुर, संध्या यादव को भुजैनी, चंद्रमोहन सिंह को शाहपुर टिटिहा और पंकज कुमार गोड़ को चरौवां क्लस्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अमित कुमार आनंद को अखोप और चंदेश्वर कुमार को सोनाडीह क्लस्टर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

नए सचिवों को क्लस्टर आवंटित होने का इंतजार: बीडीओ सूर्य प्रकाश ने सचिवों की तैनाती और कार्यक्षेत्र में बदलाव की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नए सचिवों को क्लस्टर आवंटित किए जाने के बाद सभी 20 क्लस्टरों की जिम्मेदारियां तय हो जाएंगी। इससे ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को गति मिलने के साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed