फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Passion to get vaccinated, no sense of social distance

टीका लगवाने का जोश, सामाजिक दूरी का नहीं रहा होश

Tue, 06 Jul 2021 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Passion to get vaccinated, no sense of social distance
बलिया। कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों का टीकाकरण के लिए प्रति रुझान बढ़ा है। इसलिए अस्पतालों में टीका लगवाने के लिए भीड़ उमड़ रही है। भीड़ के कारण कोविड-19 से बचाव के लिए जारी गाइड लाइन का हर कदम में मखौल उड़ाया जा रहा है। एक-दूसरे पर चढ़ कर लोग किसी तरीके से टीका लगवाना चाह रहे हैं। व्यवस्था में सुधार के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस वजह से आपाधापी की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में टीकाकरण केंद्र पर मंगलवार को लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। नतीजतन सोशल डिस्टेसिंग तार-तार होती नजर आई। लोग पहले टीका लगाने के लिए बेताब दिखे। जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में टीका लगाने के लिए दो केंद्र स्थापित किए गए हैं। एक पर 18 से 45 वर्ष के लिए और दूसरे पर 45 वर्ष से ऊपर वालों को टीका लगाया जा रहा है। दोनों केंद्रों पर मंगलवार को दो-दो सौ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इनमें 18 प्लस वाले 170 और 45 प्लस वाले 330 लोगों को टीका शाम पांच बजे तक लगाया गया। इस प्रकार 500 लोगों को टीका लगाया गया। इस बाबत नोडल अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि टीका लगवाने के प्रति लोग जागरूक हुए हैं। इसका नतीजा है कि प्रत्येक टीका केंद्र पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। अभी और जागरूक करने की आवश्यकता है। कहा कि टीका लगवाने से डरे नहीं, बल्कि निडर होकर टीका लगवाएं।
विज्ञापन

दूसरी डोज के लिए काट रहे चक्कर
रसड़ा। शासन की ओर से सभी को वैक्सीन उपलब्ध कराने की घोषणा फलित होती नहीं दिख रही है। 45 प्लस के एक डोज वैक्सीन लगवा चुके लोग दूसरी डोज लगवाने के लिए अस्पतालों का चक्कर लगाकर लौटने लगेे हैं। वैक्सीन के अभाव में कई जगहों पर वैक्सीनेशन का कार्य रोक दिया गया है। कोटवारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी वैक्सीन के अभाव में वैक्सीनेशन रोक दिया गया है। कोटवारी निवासी जयराम पासवान और इरशाद अहमद ने कहा कि हम लोगों का वैक्सीन लगाने का डेट एक जुलाई ही था। कई जगह गए, लेकिन वैक्सीन के अभाव में वापस लौट आए। अमहर गांव में वैक्सीन की कमी होने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। तत्काल वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed