फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Passengers troubled by crowd of devotees in reserved coach

Ballia News: आरक्षित कोच में श्रद्धालुओं की भीड़ से यात्री परेशान

Sun, 09 Feb 2025 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Passengers troubled by crowd of devotees in reserved coach
बलिया। प्रयागराज महाकुंभ मेले में फिर से भक्तों की भीड़ जाने लगी है। मौनी अमावस्या पर हादसे के बाद भीड़ काफी कम हो गई थी, लेकिन फिर से लोग महाकुंभ पहुंच रहे हैं। पिछले दो दिनों से रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वे विभिन्न ट्रेनों से रवाना हुए।
विज्ञापन

महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी न होने से संगम नहाने के लिए ज्यादातर लोग एक्सप्रेस ट्रेनों से जा रहे हैं। स्लीपर व एसी कोच में बैठकर ऐसे लोगों के जाने से आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में प्रशासन भी यात्रियों से गुजारिश करता नजर आया। दो महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें छपरा स्टेशन से गुजरीं। उसमें यात्रियों की भीड़ रही। पैर रखने तक की जगह नहीं थी, लोग दरवाजे पर लटक कर रवाना हुए।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से दोपहर जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी से ज्यादा यात्री स्लीपर में बैठे मिले। उसमें अधिकतर प्रयागराज जा रहे थे। सीताकुंड निवासी हरेराम मिश्र ने कहा कि 144 वर्ष पर महाकुंभ लगा है। सड़क मार्ग से जाने पर घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। ट्रेन से कम खर्च में सुविधा के साथ पहुंचा जा सकता है। मकर संक्रांति पर स्नान कर चुका हूं, फिर से परिवार के साथ जा रहा हूं। माघ पूर्णिमा व महाशिवरात्रि के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्वालुओं में सबसे अधिक संख्या महिलाओं की है। स्पेशल के अलावा, सारनाथ एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, बलिया-राममबाग पैसेंजर सहित अन्य ट्रेनों से लोग महाकुंभ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed