{"_id":"57c32c6e4f1c1b0d4bd514db","slug":"passengers-at-the-station-commotion-slogan","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों का स्टेशन पर हंगामा, की नारेेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों का स्टेशन पर हंगामा, की नारेेबाजी
balia
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-बलिया रेलमार्ग पर शनिवार की रात फेफना स्टेशन पर स्वतंत्रता सेेनानी के यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्री ट्रेन के विलंबित चलते से नाराज थे। उनका कहना था कि सुपरफास्ट गाड़ी को रोककर एक्सप्रेस और पैसेंजर की क्रांसिंग कराई जा रही है। इस दौरान स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल रहा। करीब पौन घंटा बाद ट्रेन रवाना हुई।
नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस शनिवार की रात अपने निर्धारित समय से करीब दस घंटे विलंब से फेफना स्टेशन पहुंची। उस वक्त करीब साढ़े नौ बजे रहे थे। स्टेशन पर गाड़ी को करीब आधे घंटे रोक कर एक्सप्रेस और पैसेंजर गाड़ियों को वहां से पास कराया जाने लगा। इस पर यात्री गुस्से में आ गए तथा स्टेशन मास्टर के पास पहुंचे। उनका कहना था कि ट्रेन सुपरफास्ट होने के बावजूद रोककर एक्सप्रेस और पैसेंजर को पास क्यों कराया जा रहा है। स्टेशन मास्टर ने कहा कि वह इसमें कुछ नहीं कर सकते।
कंट्रोल के निर्देशानुसार ट्रेनों को पास कराया जा रहा है। लेकिन यात्री कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। बाद में कंट्रोल से बात हुई तब करीब पौन घंटे बाद गाड़ी रवाना हुई।