फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Passengers arrived by Vande Bharat train before the festival

Ballia: त्यौहार से पहले वंदे भारत ट्रेन से पहुंचे यात्री, बताया अनुभव, दिखा उत्साह, सुरक्षा के इंतेजाम

Fri, 25 Oct 2024 11:52 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क,बलिया
अमर उजाला नेटवर्क,बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 25 Oct 2024 11:52 PM IST
सार

दीपावली पर्व पर खुशियां मनाने वाले लोग जब वंदे भारत ट्रेन से बलिया पहुंचे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उत्साहित लोग इसके बारे में बताते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन
Passengers arrived by Vande Bharat train before the festival
बलिया पहुंची वंदे भारत ट्रेन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लखनऊ -छपरा के बीच बंदे भारत का संचालन शुरू हो गया है। शुक्रवार की शाम निर्धारित समय से पांच मिनट पूर्व 8.17 बजे वंदे भारत स्पेशल पहुंची। पहले दिन इसमें 65 से अधिक यात्री लखनऊ से बलिया के लिए पहुंचे। वह बहुत खुश थे, उन्होंने इसे जिले के लिए अच्छा बताया। आवास कालोनी निवासी मनोज श्रीवास्तव दीपावली पर्व पर परिवार के साथ वंदे भारत से पहुंचे, वह ट्रेन की सुविधा से काफी खुश दिखे, बताया कि हवाई जहाज जैसा अनुभव हुआ। 

विज्ञापन



 ट्रेन को देखने के लिए प्लेटफार्म पर युवाओं की भारी भीड़ रही। युवा वर्ग ट्रेन के इंतजार में पहले ही पहुंच गए थे। अपने-अपने फोन में वंदे भारत की एक झलक कैद करते दिखे। सुरक्षा को लेकर आरपीएफ प्रभारी बीके सिंह व जीआरपी प्रभारी विवेकानंद यादव जवानों के साथ चक्रमण करते रहे।  स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह व सामाजिक कार्यकर्ता रानू पाठक अपनी टीम के साथ बंदे भारत के यात्रियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


सुनील सिंह ने बताया कि यह ट्रेन आठ नवंबर तक 13 फेरों में चलेगी। इस ट्रेन में कुल 480 सीट है, जिसमें 440 सीट चेयर कार व 44 सीट इकोनामी वाली है। शनिवार की रात 12.07 बजे बलिया स्टेशन पर पहुंचेगी, इसके लिए स्टेशन का 20 कोटा के सभी टिकट बुक हो गए थे, यात्रियों आसपास के स्टेशनों से टिकट आन लाइन बुक किया। ट्रेन के आगमन को लेकर सारनाथ सहित कई ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोक दिया गया, बीच के स्टेशनों पर युवावर्ग ट्रेन को देखने को खड़े रहे। सुरेमनपुर स्टेशन पर भी सात यात्री उतरे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed