फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Party will field candidates in all the seven assemblies in Ballia in 2022: Hareram

बलिया में 2022 में सातों विधानसभाओं में प्रत्याशी उतारेगी पार्टी: हरेराम

Wed, 07 Jul 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Party will field candidates in all the seven assemblies in Ballia in 2022: Hareram
हल्दी। विकासशील इंसान पार्टी बलिया के प्रथम जिलाध्यक्ष बनने के बाद हरेराम साहनी का बुधवार के दिन प्रथम आगमन पर उनके पैतृक गांव नई बस्ती भरसौता में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के कोने- कोने से साहनी परिवार के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

स्वागत समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रतिनिधि प्रदीप निषाद को माला पहना कर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सारे निषाद परिवार को अपने हक के लिए एक होना होगा। आज हमें समाज से अलग समझा जा रहा है। नदियों पर पुल बन जाने के कारण हमारा रोजगार भी समाप्त होता जा रहा है। अब हमारी पार्टी नए दम के साथ 2022 में चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

पार्टी के प्रथम जिलाध्यक्ष हरेराम साहनी ने कहा कि हम लोग एक साथ होकर अपने समाज को आगे बढ़ाए। हमारी पार्टी ने हमें जो दायित्व दिया है उसका हम पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेगें। उन्होंने मंच के माध्यम से कहा कि जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का विस्तार व गठन किया जाएगा। ताकि हमारी वीआईपी पार्टी अपने बल-बुते पर चुनाव लड़े। कार्यक्रम को रामविलास निषाद,वीरेंद्र कश्यप,सुधीर बिंद, अर्जुन बिंद, दिनेश प्रधान,श्रीभगवान बिंद, श्याम दुलार साहनी,राज बहादुर आदि वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर रवि प्रधान,रोहित प्रधान,डॉ.तेजनारायण साहनी, डा.ओमप्रकाश साहनी, द्वारिका बिंद, संजय, अमित सिंह, डॉ. स्वामीनाथ साहनी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता गुलाब चंद्र निषाद व संचालन ज्ञानेश्वर कश्यप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed