{"_id":"65c40145df305115b1083024","slug":"parents-should-not-put-pressure-on-candidates-ballia-news-c-190-1-svns1007-111364-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अभिभावक परीक्षार्थियों पर न बनाएं दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अभिभावक परीक्षार्थियों पर न बनाएं दबाव
विज्ञापन
बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से होने जा रही हैं। ऐसे में अभिभावक अपने पाल्यों की परीक्षा की तैयारी को लेकर चिंतित होने लगे हैं। अभिभावक छात्र-छात्राओं पर दबाव भी बना रहे हैं। ऐसे में शिक्षाविदों ने अभिभावकों को सलाह दी है कि वे परीक्षार्थियों पर दबाव न बनाते हुए तैयारी करे लिए उनका सकारात्मक सोच के साथ सहयोग करें। उन्होंने छात्रों को भी सलाह दी है कि वे परीक्षा की तैयारी के लिए अपने आप पर दबाव न बनाएं। सभी विषयों को समान समझते हुए समय सारणी तैयार कर अध्ययन करें। नियमित अभ्यास से परीक्षा में बेहतर अंक लाए जा सकते हैं।
परीक्षा निकट आ चुकी है ऐसे में अभिभावक परीक्षार्थियों पर अतिरिक्त दबाव न बनाएं। बच्चों की दिनचर्या पर ध्यान रखें। बच्चों का उत्साहवर्धन करें। बच्चों के साथ अपने अनुभवों को साझा करें। जिस विषय में कठिनाई हो रही हो उसके लिए बच्चों का सहयोग करें। हाईस्कूल के परीक्षार्थी विज्ञान विषय में परिभाषाएं और सूत्र लिखकर याद करें। प्रतिदिन अभ्यास करेंगे तो निश्चित ही बोर्ड परीक्षा में अंक अच्छे आएंगे।-डॉ.प्रमाेद कुमार सिंह,प्रवक्ता, भौतिक विज्ञान, कुवंर सिंह इंटर कॉलेज, बलिया।
विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में सभी विषयों को समान महत्व दें उसी के अनुसार समय सारणी बनाएं। इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान के लिए कार्बनिक रसायन की अभिक्रियाओं का लिखकर अभ्यास अवश्य करें। भौतिक रसायन के लिए महत्वपूर्ण परिभाषाएं और सूत्रों को याद कर आंकिक प्रश्न हलकरने का अभ्यास करें। तनाव न लें सकारात्मक रहें। अभिभावक बच्चों को सकारात्मक रूप से सहयोग दें उन पर किसी प्रकार का दबाव न बनाएं।-भूपेंद्र सिंह, प्रवक्ता, रसायन विज्ञान,कुंवर सिंह इंटर कॉलेज, बलिया।