फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Papa send money, I have to come back, missiles falling at a distance of one and a half km

पापा पैसे भेज दो, मुझे वापस आना है, डेढ़ किमी दूरी पर गिर रहीं मिसाइलें

Thu, 24 Feb 2022 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Papa send money, I have to come back, missiles falling at a distance of one and a half km
नगरा। डेढ़ किमी की दूरी पर सुबह से मिसाइलें गिर रही हैं। कमरे में खाने का सामान है, लेकिन निवाला गले के नीचे नहीं उतर रहा है। वापसी के लिए कई गुना किराया मांगा जा रहा है। पापा पैसे भेज दो, मुझे वापस आना है। यूक्रेन के ओडेसा में मेडिकल छात्रों के साथ फंसे नगरा के मनीष से वहां हालात सुनकर परिजनों की चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने भारत सरकार से यूक्रेन में फंसे छात्रों की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए कस्बे के मनीष कुमार जायसवाल के परिजन दहशतजदा हैं। अखिलेश जायसवाल ने बताया कि मनीष यूक्रेन के ओडेसा राज्य में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। मनीष का यह तीसरा साल है। सुबह रूस के हमले से सहमे मनीष ने बमबारी का वीडियो भेजकर परिजनों को वहां के हालात की जानकारी दी। बताया कि पांच मार्च को भारत लौटना था, लेकिन टिकट निरस्त हो गया। यहीं नहीं फ्लाइट टिकट का किराया भी ढाई गुना बढ़ गया है। वह वापसी के लिए परिजनों से रुपये भेजने की गुहार लगाई है। मनीष ने बताया कि उसकी यूनिवर्सिटी में करीब दो हजार भारतीय छात्र है। पूरे यूक्रेन में भारतीय छात्रों की संख्या करीब 20 हजार है। परिजनों को बताया कि ओडेसा में सुबह से पांच मिसाइलें गिर चुकी है। हमारे कमरे से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर भी मिसाइल गिरी है। इससे सारे छात्र दहशत में हैं। मनीष के परिजनों ने केंद्र सरकार से यूक्रेन में फंसे छात्रों को सुरक्षित गुहार लगाई है। उसके पिता अखिलेश का कहना है कि मेरा बेटा सुरक्षित भारत कैसे आएगा, इसे लेकर बहुत चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed