बेरुआरबारी। मोदी और योगी की सरकार लगातार गरीबों किसानों के लिए कार्य कर रही है। हमें पंचायत चुनाव में भी गंभीरता से लड़ना है। ताकि सरकार की हर योजना धरातल पर उतर सके। यह बातें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बैरिया से कुशीनगर जाते समय भाजपा नेत्री केतकी सिंह के मैरीटार स्थित आवास पर सोमवार की देर शाम पहुंचने पर कही।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों के आय को दोगुना करने के लिए कृत संकल्पित है। सरकार नौजवानों को रोजगार देने के लिए समय-समय पर पूरे प्रदेश में रोजगार मेला का भी आयोजन करती है। जिसमें प्रत्येक साल लाखों नौजवानों को रोजगार दिया जाता है। सपा और बसपा पर कटाक्ष करते हुए कहा यह दोनों दल चाहे कितना भी जनता को भ्रमित करने का प्रयास करें, लेकिन वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होंगे। क्योंकि प्रदेश की जनता जानती है की यह दोनों पार्टियां प्रदेश की जनता को हमेशा ठगने का काम किया है। इस मौके पर केतकी सिंह ने स्मृति चिह्न देकर मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा, राकेश वर्मा, राजेश सिंह, शारदानंद साहनी, प्रमोद सिंह, सीतांशु गुप्ता, गोरख यादव, अरुण सिंह, प्रकाश उपाध्याय, दीपू सिंह, रमेश वर्मा आदि रहे।