फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   panchayat election ballia

248 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 12 को होगा मतदान

Tue, 01 Jun 2021 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
panchayat election ballia
बैरिया। बैरिया व मुरलीछपरा विकासखंड के 40 ग्राम पंचायतों में रिक्त 248 ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव को 12 जून को मतदान होगा। यह जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी बैरिया/मुरलीछपरा रामआशिष ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए तीन जून से नामांकन पत्र विकास खंड कार्यालय से खरीदा जा सकता है। छह जून को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन होगा, उसी दिन पांच बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। सात जून को सुबह आठ बजे से तीन बजे तक नाम वापसी व दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित होगा। बताया कि 12 जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा जबकि 14 जून को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना किया जाएगा इसके तुरंत बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने बताया कि मुरली छपरा विकासखंड के कुल 25 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 21 ग्राम पंचायतों के खाली पड़े कुल 133 ग्राम पंचायत सदस्यों व बैरिया विकास खंड के कुल 30 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 19 ग्राम पंचायतों के 115 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed