फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pakistan's effigy burnt, protest against terrorist attack

Ballia News: आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका, प्रदर्शन

Thu, 24 Apr 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pakistan's effigy burnt, protest against terrorist attack
बलिया। पहलगाम की घटना को लेकर जिले के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने आतंकी घटना पर गुस्से का इजहार किया। आतंकियों के हमले में मृत निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सदस्यों ने बुधवार को टीडी कॉलेज चौराहे पर प्रदर्शन कर पहलगाम की घटना पर आक्रोश जताया। उन्होंने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही पाकिस्तान का पुतला फूंका। आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की करने की मांग की। अभाविप कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन

जिला संयोजक रवि गुप्ता, अभिषेक यादव, अमन, ओम प्रकाश यादव, अंकित ठाकुर, सचिन कुमार, हर्षित सिंह, अतुलित पाण्डेय, हिमांशु वर्मा, अभय पाण्डेय रहे।
शोक सभा में व्यक्त की संवेदना : केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दवा मंडी में शोक सभा की। पहलगाम में हुए कायरता पूर्ण नर संहार में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के सचिव बब्बन यादव ने सरकार से आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। अध्यक्ष आनंद सिंह, राजेश कुमार, मनोज, अनिल त्रिपाठी, विजय भट्ट, विशाल श्री प्रकाश प्रखर, छोटू सिंह आदि मौजूद रहे। वीर लोरिक स्टेडियम में सुबह टहलने वाले विभिन्न संगठनों व अधिकारियों ने आतंकी घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त किया।

कर्मचारी नेता अजय सिंह ने कश्मीर की अवाम से पर्यटकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने और अमन कायम रखने की अपील की है। डॉ. जेपी सिंह, अनिल श्रीवास्तव, अन्नू अग्रवाल, चंदन सिंह राठौड़, टिवंकल सिंह, अखिलेश सिंह, विवेक सिंह, डॉ. अरविंद चौहान, राहुल चौहान, विक्की चौबे, कुंवर सिंह रघुवंशी, गणेश चौबे, ज्ञान प्रकाश गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed