{"_id":"30051c616fe614549da0e90f90438de5","slug":"pakistan-government-blew-mannequin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान सरकार का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान सरकार का फूंका पुतला
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sun, 19 Apr 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को बैरिया कसबे में पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कहा कि कश्मीर में अलगाववादियों ने पाकिस्तान की सह पर हिंसक घटनाओं को अंजाम देने वालों को किसी भी हाल में माफ नहीं किया जाना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मुक्तेश्वर सिंह ने कहा कि कश्मीर के अलगाववादी नेता पाकिस्तान के इशारे पर काम कर रहे हैं। इन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाना चाहिए। आरएसएस के पूर्व जिला कार्यवाहक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कश्मीर के अलगाववादी नेताओं के साथ केंद्र सरकार हर हाल में कड़ी फैसला लेगी और पाकिस्तान के इशारे पर नंगा नाच की छूट नहीं देगी।
विज्ञापन