फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Paddy should not be given to defaulter rice mills: DM

डिफाल्टर राइस मिलों को न दिया जाए धान : डीएम

Thu, 20 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Paddy should not be given to defaulter rice mills: DM
बलिया। डीएम आईबी सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को राइस मिल मालिकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जितने भी राइस मिलर है उन्हें उनकी मिल की क्षमता के अनुसार ही धान दिया जाए। क्षमता से अधिक धान देने पर कार्य बढ़ जाता है। इससे वह समय से सीएमआर उपलब्ध नहीं करा पाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो भी राइस मिल मालिक पूर्व में डिफाल्टर घोषित हो चुके है उन्हें धान न दिया जाए। क्योंकि इनकी वजह से सरकार का नुकसान तो होता ही है। साथ ही किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीएमआर समय से उपलब्ध न होने से किसानों से धान क्रय करने में देरी हो जाती है। इससे उनका भारी नुकसान होता है। उन्होंने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया कि जिन मिलो को धन नहीं मिल पा रहा है उन्हें समय से धान उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि गलती की कोई माफी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगली बार सिर्फ उन्ही मिल मालिकों से बात करेंगे जो एफसीआई को समय से सीएमआर उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। अच्छा काम कर रहे राइस मिल मालिकों की उन्होंने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed