फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Oxygen supply stopped as soon as the power was cut

बिजली कटते ही बंद हो गई आक्सीजन की सप्लाई

Thu, 13 Jan 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Oxygen supply stopped as soon as the power was cut
बलिया। कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने डीएम इन्द्रविक्रम सिंह के साथ बृहस्पतिवार जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डॉक्टरों और संबंधित कर्मचारियों से चिकित्सा संबंधी जानकारी ली। छोटे बच्चों के लिए निर्मित पीकू वार्ड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बिजली कटते ही आक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई। इसे देख कमिश्नर नाराज दिखे। दिक्कत को दूर कराने के निर्देश दिए। साफ-सफाई तो लेकर नाराजगी दिखाई। सर्विस प्रोवाइडर संस्था का आज का मानदेय रोकने के निर्देश दिया। इसके साथ ही बाहर की दवा लिखने की शिकायत पर एक चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

सीएमओ ने पीकू वार्ड में लगे उपकरणों की जानकारी सीएमओ नीरज कुमार पांडेय और संबंधित अधिकारियों से ली। ऑक्सीजन प्लांट की जानकारी ले रहे थे कि बिजली गुल हो गई। इसके साथ ही आक्सीजन की सप्लाई भी बंद हो गई। इस पर उन्होंने फटकार लगाई। स्टोरेज क्षमता की जानकारी ली। तकनीकि कमी को दूर कराने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल में 500 एलपीएम और 200 एलपीएम के दो आक्सीजन प्लांट लगे हैं। 500 एलपीएम के आक्सीजन प्लांट में स्टोरेज की व्यवस्था नहीं है। बिजली कटने पर सिलिंडर से सप्लाई के लिए मेनीफोल्ड खोलना पड़ता है जिसे नहीं खोला गया था। कमिश्नर इसे देख नाराज दिखे कहा कि इतनी देर में तो गंभीर मरीजों की जान चली जाएगी। इस प्लांट से पीकू वार्ड और नए भवन में भर्ती मरीजों को आक्सीजन सप्लाई दी जाती है। 200 एलपीएम के प्लांट में स्टोरेज क्षमता है। वहीं, नए भवन में स्थित हीमोडायलिसिस केंद्र पर तैनात चिकित्सक डॉ. बलचंद्र ने मास्क नहीं लगाया था। उसे स्थान पर मंकी कैप लगा रखा था। इसे देख कमिश्नर नाराज दिखे। चिकित्सक का नाम नोट किया।
विज्ञापन

इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. सुमीर की ओर से बाहर की दवा लिखने की शिकायत एक मरीज ने की। इस पर कमिश्नर ने संबंधित चिकित्सक का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। आवास एरिया में फैली गंदगी को देख भी कमिश्नर ने नाराजगी जताई। सर्विस प्रोवाइडर कंपनी का आज का मानदेय रोकने के निर्देश दिया। कहा कोरोना काल की तीसरी लहर में चिकित्सालयों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और लोगों को कोविड का टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही इस बात का ध्यान रखा जाए कि लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के लेकर किया निरीक्षण
हल्दी/सुखपुरा/हनुमानगंज। ब्लाक बेलहरी, बेरुआरबारी और हनुमानगंज में वैक्सीन की स्थिति परखने के लिए कमिश्नर ने विभिन्न स्थानों का दौरा किया। वैक्सीन लगा रहे लोगों से जानकारी ली। साथ ही वैक्सीन लगाने में आने वाली दिक्कतों के बारे पूछा। इस दौरान उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी व जिला विकास अधिकारी रहे। विकास खंड बेलहरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित अन्य स्थानों पर कोविशील्ड व कोवैक्सीन लगाने की स्थिति व तेजी लाने के उद्देश्य से बहादुरपुर, नंदपुर व मुढ़ाडीह आदि जगहों पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। बघऊंच स्थित गोशाला भी जाने का प्रोग्राम था लेकिन रास्ते कीचड़ हो जाने के कारण जाना संभव नहीं हुआ। वैक्सीन स्थल की जांच के दौरान मुढ़ाडीह में वैक्सीन लेने वाले लोगों की कम संख्या पर वे सचिव पर भड़क गये और एक दिन का वेतन काटने का निर्देश सीडीओ को दिया। जिस बूथ पर गये वहां सचिवों से निगरानी समिति का रिपोर्ट मांगा न मिलने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed