{"_id":"585587754f1c1b310e64acc1","slug":"overcome-the-problem-of-cash-received-200-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश की समस्या होेगी दूर, मिले 200 करोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश की समस्या होेगी दूर, मिले 200 करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
बैंक आफ इंडिया तथा यूको बैंक ओकडेनगंज शाखा पर लगी उपभोक्ताओं की कतार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैश को लेकर अब लोगों को कुछ राहत मिलने वाली है। जनपद में बड़ी मात्रा में कैश की खेप पहुंच गई है। संभवत: सोमवार से सभी बैंकों की शाखाओं से लोगों को कैश मिलने लगेगा। बैंक अधिकारियों की माने तो करीब 200 करोड़ रुपये जनपद को उपलब्ध हुए हैं।
नोटबंदी के आदेश हुए एक माह से अधिक हो गए लेकिन कैश की समस्या से लोग हलाकान हैं। नगरीय क्षेत्र में कैश को लेकर कुछ राहत थी लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कैश को लेकर लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में तो कैश कई दिनों से नहीं मिल रहा है। पिछले एक सप्ताह से लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है, जिसके तहत बैरिया, दुबहर, सुखपुरा, सिकंदरपुर, बेल्थरा, चितबड़ागांव इत्यादि इलाकों में लोगों ने कैश नहीं मिलने पर हंगामा करते हुए चक्काजाम तक किया।
कैश नहीं मिलने को लेकर लोगों के उग्र रूप को देखते हुए बैंकों ने आरबीआई को स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया था, जिसके तहत आरबीआई ने जनपद के लिए नोटों की बड़ी खेप भेजी है। इस खेप के आने के बाद जनपद के उपभोक्ताओं को काफी हद तक राहत मिलेगी।इस संबंध में अग्रणी बैंक प्रबंधक रंजीत सिंह ने बताया कि कैश की समस्या सोमवार से दूर हो जाएगी। आरबीआई से पर्याप्त मात्रा में करेंसी पहुंच गई है।
विज्ञापन
सोमवार से जनपद के सभी शाखाओं में लोगों को नियमानुसार कैश मिलने लगेगा। उन्होंने कहा कि कैश को लेकर धैर्य रखने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि सभी शाखाओं को एटीएम में भी कैश डालने के लिए कहा गया है, ताकि जरूरत के कम पैसे ग्राहकाें को वहीं से मिल जाएं। सोमवार से काफी हद तक एटीएम भी पूर्व भी भांति संचालित होने लगेंगे।