फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Over half a dozen trains including Gondia-Barauni delayed by two to 23 hours

Ballia News: गोंदिया -बरौनी सहित आधा दर्जन से ऊपर ट्रेनें दो से 23 घंटे लेट

Mon, 16 Jan 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Over half a dozen trains including Gondia-Barauni delayed by two to 23 hours
बलिया। वाराणसी-छपरा रूट पर चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें दो से 23 घंटे विलंब से चल रही हैं। पिछले एक माह से गोंदिया से चलकर बरौनी जाने वाली गोंदिया एक्सप्रेस छह से 17 घंटे लेट से चल रही है। दुर्ग से आने वाली सारनाथ एक्सप्रेस के संचालन में सुधार हो गया है। कोहरे के कारण ट्रेनों के लेटलतीफ संचालन की बात रेलवे के अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

लगन का सीजन चालू होने से यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। छपरा-मांझी स्टेशन के बीच दोहरीकरण कार्य पूरा करने को लेकर छपरा से वाराणसी, औड़िहार जाने वाली पैसेंजर ट्रेनें 17 जनवरी तक रद्द हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से मुख्यालय आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। वह प्राइवेट जीप और अन्य संसाधनों से अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार केे बलिया स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेन संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस निर्धारित समय से 11 घंटे, 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस तीन घंटे से ऊपर, 15116 पुरानी दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस 5.30 घंटे, 11061 पवन एक्सप्रेस डाउन ढाई घंटा, 19051 श्रमिक एक्सप्रेस छह घंटे लेट से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज में माघ मेले की भीड़ होने के कारण प्रयागराज से बलिया आने वाली 05170 स्पेशल 23 घंटे विलंब से चल रही। ठंड के कारण ट्रेनों के लेटलतीफ संचालन से यात्री संग स्वजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed