{"_id":"65ba89a1e6ed89312004b7c8","slug":"out-of-35-thousand-20-thousand-went-to-the-broker-and-15-thousand-to-the-beneficiary-ballia-news-c-190-1-bal1001-111074-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 35 हजार में 20 हजार दलाल और 15 हजार लाभार्थी के...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 35 हजार में 20 हजार दलाल और 15 हजार लाभार्थी के...
विज्ञापन
मनियर में 25 जनवरी को आयोजित हुए सामूहिक विवाह में हुए फर्जीवाड़े की कलई परत दर-परत खुलती जा रही है। फर्जीवाड़े में बड़ा रैकेट कार्य कर रहा था। ग्रामीणों को खाते में मिलने वाले 35 हजार में 15 हजार और सामान उनका होने का लालच दलालों की ओर से दिया गया था। 20 हजार दलाल को इसमें लेने थे। इस 20 हजार में दलाल, कर्मचारी और संबंधित अधिकारियों का हिस्सा था। इसकी पोल अपना सामान लौटाने पहुंचे फर्जी लाभार्थियों ने ही खोली है।
मनियर ब्लाॅक पर सामना लौटाने पहुंची मानिकपुर की सुगनी देवी देवी ने कहा कि हम गरीब लोग हैं। हम लोगों को लालच दिया गया। साथ में आश्वासन भी दिया गया कि पोल नहीं खुलेगी और किसी को नुकसान नहीं होगा। गरीब यही चाहता है कि उसे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल जाए इसलिए वो इन दलालों के झांसे आ गईं। सुधरी देवी ने किसी गुलाब चौधरी का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने लालच दिया था। उनकी बेटी शोभा की शादी लगभग एक साल पहले किर्तूपुर के लखन से हुई थी। कहा गया था कि सिर्फ मंडप में बैठना है। लालच में हम फंस गए। मानिकपुर गांव से 13 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें तीन फर्जी दुल्हनों पर एफआईआर हुई है। शोभा उसमें शामिल नहीं है। इससे साफ है कि फर्जी दुल्हनें कई और भी हैं। इसी तरीके से सभी गांवों में दलालों की ओर से योजना का लाभ दिलाने के नाम पर फर्जी दुल्हनों को सेट किया गया था। बड़े पैमाने पर घपला करने की तैयारी है। हालांकि मामला मीडिया की ओर से पहले पकड़ लेने से धनराशि का भुगतान किसी के खाते में नहीं हो पाया और एक बड़ी शासकीय धनराशि का बंदरबांट होने से बच गया।
दूल्हे कम पड़े तो देखने आए युवाओं को पैसे देकर बैठाया
बलिया। मनियर सामूहिक विवाह की वायरल वीडियो में कई दुल्हनें अपने से वारमाला पहनते दिख रही थीं। दलालों ने परिवार को लालच देकर दुल्हनों को तो बुला लिया लेकिन लाज के मारे कई के पति मौके पर नहीं पहुंचे। ऐसे में पति की जगह खाली रह गई। शादी देखने पहुंचे कई युवाओं दो से तीन हजार का लालच देकर उन्हें दूल्हे के स्थान पर बैठाया गया था। ऐसे में दुल्हनें पति के हाथ से वरमाला न पहन कर अपने हाथ से ही वरमाला पहनने लगी थीं, जिनके पति की व्यवस्था नहीं हुई उन्होंने बिना पति के वरमाला पहन ली।