फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Order to stop salary of six ACMOs and four deputy CMOs for not giving charge

चार्ज नहीं देने पर छह एसीएमओ व चार डिप्टी सीएमओ का वेतन रोकने का आदेश

Tue, 11 Aug 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Order to stop salary of six ACMOs and four deputy CMOs for not giving charge
बलिया। जिलाधिकारी ने प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कार्यभार न छोड़ने एवं नए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं अधीक्षक को चार्ज नहीं देने पर छह एसीएमओ और चार डिप्टी सीएमओ वेतन आहरण पर रोक लगाने का आदेश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं अधीक्षक की तैनाती कर तत्काल अवगत कराएं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पर तैनात डॉक्टर सुधीर कुमार तिवारी वर्तमान में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात है। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के डॉक्टर नवीन कुमार सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा के डॉ वीरेंद्र कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के डॉक्टर विजय यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर के डॉक्टर अजय कुमार तिवारी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरही के डॉक्टर आनंद कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनके स्थान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पर डॉक्टर संजय वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सोनबरसा डॉ आशीष श्रीवास्तव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पर डॉक्टर पीसी भारती, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पर डॉ आशीष श्रीवास्तव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पर डॉ व्यास कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरही पर डॉ साकेत बिहारी की नवीन तैनाती की गई है। जिनको छह प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को समस्त चार्ज उपलब्ध कराना है, लेकिन उनके द्वारा अभी तक चार्ज नहीं दिया गया है। इसके अलावा डॉ जीपी चौधरी उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरायभारती डॉ मुकेश साहनी, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र खेजूरी डा. विनोद कुमार सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर एके मिश्रा जो उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात है, लेकिन इनकें द्वारा चार्ज नहीं दिया जा रहा है। जिससे नाराज होकर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर आदेश दिया है कि चार्ज नहीं देने पर दनका वेतन आहरण पर रोक लगाकर अवगत कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed