फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Order ineffective, officials do not come in time, complainant returning

लाइव: फरियादियों को घंटो करना पड़ता है इंतजार

Wed, 11 Dec 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Order ineffective, officials do not come in time, complainant returning
बंद पड़ा जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय। - फोटो : BALLIA
बलिया। शासन के आदेश के बाद भी अधिकारी सुबह 9.30 बजे अपने कार्यालयों में नियमित पहुंचकर आम लोगों की समस्याएं नहीं सुन रहे हैं जिससे फरियादियों को संबंधित विभाग का चक्कर काटना पड़ रहा है। इसके चलते उनकी समस्याएं दूर हो रही हैं और उन्हें समय के साथ किराया भाड़ा भी बर्बाद करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने जब बुधवार को विभागों का जायजा लिया तो यह पाया कि सुबह : 9.20 बजे तक जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में ताला लटका था। हालांकि कार्यालय में मौजूद चपरासी ने बताया कि स्थायी अधिकारी नहीं है और प्रभार सिटी मजिस्ट्रेट के पास है। हालांकि इस समय तक कार्यालय परिसर में कोई फरियादी भी नहीं था। इसी तरह सुबह 9.30 बजे तक जिला मनोरंजन कर अधिकारी कार्यालय व कक्ष में ताला लटका रहा। सुबह 9.35 बजे तक सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय में ताला लटका रहा। हालांकि बढ़ते ठंड का असर भी दिखा कि सुबह इस समय तक किसी भी कार्यालय के आसपास कोई फरियादी नहीं रहा। सुबह 9.40 बजे तक जिला पूर्ति कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लटका रहा। कार्यालय के आसपास शहर के जापिलनगंज निवासी रमेश कुमार, चौरा गांव निवासी हरिशंकर प्रसाद मंडरा रहे थे। बताया कि वह सुबह 9.30 बजे यहां यह सोच कर पहुंचे थे कि सुबह साहब से अपनी फरियाद कर फिर घर लौट जाएंगे क्योंकि इन दिनों गेहूं की बोआई हो रही है। अभी तक तो कार्यालय ही नहीं खुला है। दोनों ने बताया कि उनका नाम राशनकार्ड की सूची से कट गया है जबकि पिछले माह तक था। इसे दुरुस्त कराना है।
विज्ञापन

कोट
अधिकारियों को शासन की ओर से निर्धारित समय पर कक्ष में बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनने का निर्देश दिया गया है। इसको लेकर समय-समय पर कार्यालयों का निरीक्षण भी किया जाता है।-रामआसरे, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed