फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Optical cable will be installed in place of wire from 251 crores

Ballia News: 251 करोड़ से तार के स्थान पर लगेगा आप्टिकल केबल

Sat, 04 Mar 2023 10:24 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Sat, 04 Mar 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Optical cable will be installed in place of wire from 251 crores
बैरिया। 251 करोड़ की लागत से जनपद भर के विद्युत तार को बदल कर ऑप्टिकल फाइबर केबल लगाए जाने की परियोजना का शुभारंभ सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने शनिवार को बैरिया में भूमि पूजन के साथ किया। इस योजना के तहत 3291 किलोमीटर एलटी लाइन, 609 किलोमीटर 11000 वोल्ट की लाइन तथा 149 किलोमीटर 33000 वोल्ट की लाइन को ऑप्टिकल केबल से खींचा जाएगा।
विज्ञापन

इससे विद्युत दुर्घटनाओं में काफी हद तक कमी आएगी। बैरिया में विद्युत विभाग ने शनिवार को भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। परियोजना की आधारशिला रखी। कहा कि इस योजना के तहत पहले रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों, बाजारों व सीमावर्ती गांवों तथा उपासना स्थलों पर आप्टिकल फाइबर केबिल लगाए जाएंगे। इसके बाद पूरे जनपद में ऑप्टिकल फाइबर केबल से विद्युत लाइन खींची जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने जनता से कार्य पर नजर रखने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि कार्य करने वाले कर्मियों तथा अधिकारियों के साथ मानवीय दृष्टिकोण अपनाएं। वह भी हमारे आपके बीच के लोग हैं। सांसद ने जोर देकर कहा कि बलिया में 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहे, इसके लिए हमारा केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व गंभीर है। इसी क्रम में 251 करोड़ की लागत से ऑप्टिकल फाइबर केबल लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता वकार अहमद ने बताया कि सांसद की पहल से यह कार्य बलिया में संभव हुआ है। 231 करोड रुपए सरकार ने स्वीकृत कर दिए हैं। 20 करोड़ सांसद ने और दिलवाने का आश्वासन दिया है। यह कार्य योजना दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा। जनवरी महीने से आप्टिकल फाइबर केबल से यहां के लोगों को अबाध विद्युत सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

जर्जर हो चुके खंभे बदले जाएंगे। ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। कार्यक्रम को अधिशासी अभियंता आरके सिंह, एके गौतम, एसडीओ संतोष चौधरी, अवर अभियंता विनोद भारद्वाज, संजय पाल, एसएसओ अरविंद सिंह तथा दिनेश सिंह ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed