{"_id":"6978fcea2f0cf6099f00af79","slug":"opposition-to-amendment-in-ugc-regulations-ballia-news-c-190-1-bal1001-156639-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: यूजीसी की नियमावली में संशोधन का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: यूजीसी की नियमावली में संशोधन का विरोध
विज्ञापन
रसड़ा में यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन करते युवा।संवाद
बैरिया। यूजीसी नियमावली में संशोधन का बैरिया में बुद्धिजीवियों, छात्रों और अधिवक्ताओं ने विरोध किया। इसे भाई से भाई को लड़ाने वाला बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की गई है। अन्यथा की स्थिति में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।
तहसील बार एसोसिएशन बैरिया की बैठक अध्यक्ष उमेश सिंह की अध्यक्षता में तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में हुई। सर्वसम्मत से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि यूजीसी के नए संशोधन को तत्काल रद्द किया जाए। अन्यथा इसमें गलत शिकायत करने वालों को भी सजा देने का प्रावधान किया जाए। प्रस्ताव की काॅपी उप जिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति व राज्यपाल को भेजी गई। संचालन मंत्री विनय कुमार सिंह ने किया। राकेश मिश्रा, मिथिलेश कुमार सिंह, कर्मवीर तिवारी, अजय सिंह, संजय सिंह, राजकुमार तिवारी शामिल रहे।
अधिवक्ता राकेश मिश्रा ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर नए कानून के अनुसार देश में तीन राष्ट्रपति, तीन प्रधानमंत्री और इसी तरह से प्रत्येक राज्य में तीन राज्यपाल व तीन मुख्यमंत्री और अन्य विभाग में तीन-तीन मंत्री बनाने की मांग की। ताकि वे सवर्ण, ओबीसी और अनुसूचित वर्ग के लिए अलग-अलग काम देख सकें। युवाओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंप कर यूजीसी नियमावली में नए संशोधन को वापस लेने की मांग की। कहा कि यह सवर्णों के लिए आत्मघाती है। अगर इसे वापस नहीं लिया गया तो क्षेत्र के युवा सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लेंगे। ज्ञापन देने वालों में जितेंद्र कुमार मिश्रा, दिवाकर मिश्र, मारकंडेय सिंह, सुनील सिंह, मणि दुबे, सौरभ मिश्रा, अरविंद ओझा, राहुल मिश्रा आदि युवा शामिल थे।
विज्ञापन
बाइक जुलूस निकाल किया प्रदर्शन
रसड़ा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से नए नियम एवं नीतियों को लागू किए जाने के विरोध में स्वर्ण समाज के लोगों ने मंगलवार को मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी रवि कुमार को पत्रक सौंप कर काला कानून वापस लेने की मांग की। चेताया कि इसे वापस नहीं लिया गया तो स्वर्ण समाज आर पार की लड़ाई लड़ेगा।
श्री कालीजी बड़ी मंदिर से मथुरा पीजी काॅलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिलीप सिंह के नेतृत्व में बाइक पर निकले प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और तहसील मुख्यालय पहुंचे। इसके पूर्व युवाओं ने भगत सिंह एवं चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उपजिलाधिकारी रवि कुमार को पत्रक सौंपा। इस मौके पर धीरज तिवारी, सत्य सिंह, राहुल पांडे, अमित सिंह, बिट्टू तिवारी, आलोक सिंह आदि रहे। संवाद