फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Opposition frustrated and disappointed, misleading people: Dayashankar

विपक्ष हताश व निराश है, जनता को कर रहा गुमराह: दयाशंकर

Sat, 30 Jan 2021 04:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
Opposition frustrated and disappointed, misleading people: Dayashankar
घोघा। भाजपा बांसडीह मंडल के पदाधिकारियों, सेक्टर संयोजक तथा सेक्टर प्रभारियों सहित मंडल के सभी कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर एक कोचिंग पर आयोजित की गई। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को माला पहनाकर, स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव भाजपा पार्टी पूरी दमखम के साथ लड़ेगी। इसके लिए कार्यकर्ता पूरी तरह से अपनी ऊर्जा का प्रयोग करते हुए तैयारियों में लग जाएं। कहा कि वर्तमान समय में केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा जो जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं उसका लाभ आम जनता तक कार्यकर्ता पहुंचाने का काम करें। कहा कि विपक्ष हताश और निराश है, वह केवल जनता को गुमराह करने में लगा है। इस मौके पर भाजपा गोरखपुर प्रांत की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, रामजी सिंह, अरुण सिंह बंटू, बब्बन सिंह रघुवंशी, कनक पांडेय, हरिनारायण चौबे, देवव्रत दूबे, पूनम गुप्ता, रंजना सिंह, सिम्पी सिंह, राजेंद्र सिंह, तेजबहादुर रावत, राजनारायन सिंह, कन्हैया प्रसाद आदि रहे। अध्यक्षता भाजपा बांसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा तथा संचालन मंडल महामंत्री शशिकांत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed