फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Open shops even in captivity, challaned twenty shopkeepers, fined

बंदी में भी खुली दुकानेें, बीस दुकानदारों का चालान, जुर्माना लगा

Sat, 05 Jun 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Open shops even in captivity, challaned twenty shopkeepers, fined
नगर में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान गुदरी बाजार रोड में खुली दुकाने। - फोटो : BALLIA
बलिया। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को पूर्ण बंदी रखने का निर्देश दिया गया है लेकिन इसका शहर में इसका पालन नहीं हो रहा है। शहर के कई स्थानोें पर शनिवार को दुकानें खुली रहीं और लोग बेपरवाह होकर खरीदारी करते रहे। इस दौरान आठ दुकानदारों का चालान काट कर 13500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। वहीं पुलिस ने 42 वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए सरकार की ओर से करीब एक माह तक कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया। एक जून से कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने पर सरकार ने शर्तों के साथ छूट दी गई है। सरकार ने शनिवार व रविवार को बंदी निर्धारित किया है। लेकिन शनिवार को नगर के चौक, कासिम बाजार, चित्तू पांडेय चौराहा सब्जी बाजार, स्टेशन रोड आदि बाजारों में जहां लोग खरीदारी को निकले वहीं कई दुकानदार दुुकानों की खिड़की या एक दरवाजा खोल कर सामानों की बिक्री करते रहे। इतना ही नहीं बाजारों में निकले लोग पूरी तरह लापरवाह दिखे। कईयों के चेहरे पर तो मॉस्क तक नहीं रहा। सब्जी बाजार में तो बिना मॉस्क लगाए लोगों की भीड़ रही जिससे सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार रहा। सीओ सिटी विक्रमजीत सिंह ने बताया कि बंदी के नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को 42 वाहनों का चालान किया गया और आठ दुकानदारों पर जुर्माना निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

उधर, सुखपुरा में शनिवार को सुखपुरा पुलिस ने पचखोरा, सुखपुरा, करनई, धरहरा आदि स्थानों पर 12 दुकानदारों से शमन शुल्क के रूपप में 9500 रुपये वसूल किया। इनमें सात दुकानदारों से एक-एक हजार रुपये व पांच दुकानदारों से पांच-पांच सौ रुपये वसूला गया। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी का दिखा असर, बाजारों में रहा सन्नाटा
सिकंदरपुर/नवानगर। साप्ताहिक बंदी के दौरान प्रतिदिन खुलने वाली दुकानों से लेकर चाय-पान की दुकानें तक बंद रहीं। साप्ताहिक लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की थी। जिसका असर शनिवार को दिखा। बाजार बंद होने की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लेकिन कुछ फल के दुकानदार चोरी चुपके अपनी दुकानों को खोले रखा। इस दौरान जरूरी काम से लोग घरों से बाहर निकले। वही बिना काम के इधर उधर घूम रहे लोगों की पुलिस ने खातिरदारी भी क़ी और बंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस पूरे दिन बाजार में चक्रमण करती रही। तहसील क्षेत्र की बस स्टैंड चौराहा, हॉस्पिटल मोड़, जलालीपुर, नवानगर, वंशी बाजार, मालदह, बघुड़ी, देवकली, कोथ, खंटगा, लखनापर, खेजुरी, बहेरी समेत बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

बेल्थरारोड। वीकेंड कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन शनिवार को नगर क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से ही दुकानों के ताले नहीं खुले और व्यावसायिक गतिविधियां ठप रही। इस बीच की सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। बहुत जरूरी कार्य से ही लोग आते जाते दिखे। नगर में पूर्ण बंदी का माहौल रहा। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर क्षेत्र का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed