फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Only one MLA managed to save his seat

अपनी सीट बचाने में कामयाब हुआ मात्र एक विधायक

Fri, 11 Mar 2022 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Only one MLA managed to save his seat
बलिया। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में चुके गए सात विधायकों में एक धनंजय कन्नौजिया का टिकट कटने से वो मैदान में नहीं उतरे थे। शेष छह विधायक दमदारी के साथ विधानसभा चुनाव-2022 में ताल ठोंक रहे थे। इसमें मात्र एक विधायक रसड़ा से उमाशंकर सिंह अपनी विधायकी बचाने में कामयाब रहे हैं। अन्य सभी को चुनावी दंगल में चित होना पड़ा है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2017 में जनपद के चुने गए सात विधायकों ने छह ने विधानसभा 2022 में किस्मत आजमाई थी। बेल्थरारोड विधानसभा से धनंजय कन्नौजिया का टिकट भाजपा की ओर से काट देने से वो चुनाव मौदान में नहीं उतरे थे। इसके साथ ही बलिया के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला को भाजपा ने चुनाव लड़ने के लिए बैरिया भेज दिया था। यहां से 2017 में विधायक चुने गए सुरेंद्र सिंह भी मैदान में थे। दोनों को चुनाव में नकारते हुए स्थानीय मतदाताओं ने इस बार सपा के जयप्रकाश अंचल को मौका दिया।
विज्ञापन

बांसडीह विधानसभा से 2017 में विधायक चुने गए नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को भी मतदाताओं ने पसंद नहीं किया। यहां से केतकी सिंह को मतदाताओं ने विधानसभा भेजा है। सिकंदरपुर विधानसभा से भी विधायक रहे संजय यादव मतदाताओं को दिलों में नहीं उतर सके। यहां से मतदाताओं ने पूर्व मंत्री मो. जियाउद्दी रिजवी को अपना पसंद बनाई। बेल्थरारोड से मतदान से पहले ही नया चेहरा मिलना तय हो गया था। मतदाताओं ने पीसीएस अधिकारी रहे हंसू राम पर अपना दांव लगाया है। फेफना विधानसभा से राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी भी मतदाताओं को दिलों में नहीं उतर पाए। बलिया से भी नए चेहरे के रूप में दयाशंकर सिंह विधानसभा में पहुंचे। एक मात्र रसड़ा विधानसभा से उमाशंकर सिंह अपनी विधायकी बचाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed