फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Only homeless people will be kept in quarantine center

बेघर लोग ही क्वारंटीन सेंटर में रखे जाएंगे

Tue, 19 May 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Only homeless people will be kept in quarantine center
बैरिया। जिनके घर में एक ही कमरा है या जिनके पास घर नहीं है, ऐसे प्रवासी मजदूर को ही क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा। ये बातें उपजिलाधिकारी बैरिया सुरेश कुमार पाल ने मंगलवार को श्रीनगर ग्राम पंचायत स्थित क्वारंटीन सेंटर के निरीक्षण के दौरान कहीं।
विज्ञापन

इस दौरान उप जिलाधिकारी ने ग्राम निगरानी समिति का गठन भी कराया। ग्राम निगरानी समिति के अध्यक्ष प्रधान बनाए गए हैं जबकि गांव की आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत सचिव व एएनएम सदस्य बनाए गए हैं। उप जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बाहर से आने वाले लोग सीधे गांव के क्वारंटीन सेंटर में नहीं भेजे जाएंगे। उन्हें होम क्वारंटीन करने का निर्देश है। वैसे परिवार जिनके घर पर सिर्फ एक कमरा है या घर है ही नहीं ऐसे लोगों को गांव के क्वारंटीन सेंटर पर रखा जाएगा। बताया कि क्वारंटीन सेंटर पर रहने वालों को खाने के लिए प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 80 रुपये का भुगतान राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत सचिव तथा क्षेत्रीय लेखपाल जांच कर उसका ब्योरा तैयार करेंगे, उसे स्वीकृत कर भुगतान किया जाएगा। इस मौके पर प्रभारी तहसीलदार रजत सिंह, ग्राम प्रधान राजेश यादव, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत सचिव आदि रहे।
विज्ञापन

-
पहले दिन नहीं हुई होम डिलीवरी : बैरिया। कंटेनमेंट जोन में जरूरी सामान की होम डिलीवरी की व्यवस्था पहले ही दिन फ्लॉप हो गई। लोगों ने जब चिह्नित दुकानदारों को सामान के लिए फोन किया तो किसी ने सामान न हो तो किसी ने डिलीवरी चार्ज तय नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील प्रशासन की ओर से आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी के लिए सोमवार को नगर पंचायत व रानीगंज बाजार के दुकानदारों को चिह्नित करते हुए उनके फोन नंबरों को जारी किया था। मंगलवार को जब लोगों ने सामानों के लिए फोन किया तो कुछ दुकानदारों ने कहा कि हमारे पास यह सब सामान ही नहीं है। वहीं एक दुकानदार ने कहा कि होम डिलीवरी के लिए कितना खर्च मिलेगा, यह अभी तय नहीं है। रानीगंज बाजार निवासी ऋषभ वर्मा ने कहा कि एक स्टोर में फोन किया तो बताया गया कि यहां पैकेट में सामान मिलेगा, खुला नहीं मिलेगा। रानीगंज बाजार निवासी बेनी माधव ने बताया कि किराना दुकानदार को फोन किया तो उसने बताया कि हम केवल सुरेमनपुर व मधुबनी में होम डिलीवरी दे सकते हैं। बताया कि घर में मसाला नहीं है। दूध भी नहीं आया। रानीगंज बाजार निवासी अमित केसरी ने बताया कि चिह्नित दुकानदार को फोन किया तो उसने कहा कि होम डिलीवरी का कितना खर्च मिलेगा। रानीगंज बाजार व्यापार मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह गुड्डू ने कहा कि तहसील प्रशासन ने अगर होम डिलीवरी के लिए दुकानों को चयन करने से पहले ठीक से सर्वे कर लिया होता तो इस तरह की दिक्कतें नहीं होती। बाजार में कहीं भी सामानों की होम डिलीवरी नहीं हो रही है।
बच्चे की तबीयत खराब, एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस : बैरिया। कंटेनमेंट जोन रानीगंज बाजार में मंगलवार को एक बच्चे की तबीयत अचानक खराब हो गई। आसपास के व्यापारियों ने एंबुलेंस को फोन किया लेकिन एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद बाजार के राजा चौरसिया ने बाइक से बीमार बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा भेजवाया। इसको लेकर बाजार के रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, अखिलेश केसरी, शिवजी प्रसाद आदि व्यापारियों में नाराजगी है।

हॉटस्पॉट इलाकों में राहत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित : बैरिया। तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के हॉटस्पॉट इलाकों में राहत पहुंचाने के लिए दो नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। एक नियंत्रण कक्ष में सुबह आठ बजे से चार बजे तक मोबाइल नंबर 9918175418 और दूसरे नियंत्रण कक्ष में शाम चार बजे से रात्रि 10 बजे तक मोबाइल नंबर 9506427237 पर शिकायत या समस्या दर्ज कराई जा सकती है। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी नायब तहसीलदार रजत सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र के दुर्जनपुर, भैंसहा, चांददियर, बाबू के डेरा, जगदेवा ग्राम पंचायत व एक नगर पंचायत में कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण उक्त ग्राम पंचायत व नगर पंचायत को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। नियंत्रण कक्ष में शिकायत नोट करने वाले कर्मचारी जिला मुख्यालय अवगत कराएंगे साथ ही तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट को इसकी सूचना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed