फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Only 91 hundred quintals of paddy purchased at four purchasing centers in 40 days

Ballia News: 40 दिन में चार क्रय केंद्रों पर महज 91 सौ क्विंटल धान की खरीद

Tue, 10 Dec 2024 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Only 91 hundred quintals of paddy purchased at four purchasing centers in 40 days
इंदरपुर। एक नवंबर से क्रय केंद्रों के माध्यम से धान की खरीद शुरु की गई है। एक माह 10 दिन का समय बीतने के बाद भी खरीद परवान नहीं चढ़ पा रही है।
विज्ञापन

नगरा क्षेत्र के चार क्रय केंद्रों पर अब तक केवल 91सौ क्विंटल ही धान खरीदा जा सका है। क्रय केंद्रों पर किसानों का पता नहीं है। साहूकार किसानों के घर पहुंच कर दो हजार से लेकर 21 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद रहे हैं।

धान खरीद के मामले में सबसे दयनीय स्थिति बहुद्देश्यीय समितियों पर संचालित क्रय केंद्रों की है। प्रभारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर 69 किसानों से 4400 क्विंटल, बहुद्देश्यीय समिति खारी पर 26 किसानों से 1800 क्विंटल, बहुद्देश्यीय समिति कसौंडर पर 24 किसानों से 1500 क्विंटल व बहुद्देश्यीय समिति करनी पर 26 कृषकों से 1400 क्विंटल धान खरीदा गया है। शासन ने खाद्य विभाग नगरा के क्रय केंद्र के लिए 25 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। विपणन निरीक्षक, केंद्र प्रभारी धर्मेंद्र यादव का कहना है कि धान के लिए किसानों से संपर्क किया जा रहा है। लक्ष्य के अनुसार खरीद की पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed