फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Only 76.33% e-KYC is complete, 73882 is remaining

Ballia News: 76.33 % ही ई-केवाईसी, 73882 की है बाकी

Fri, 02 May 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Only 76.33% e-KYC is complete, 73882 is remaining
बैरिया। निशुल्क अनाज वितरण के लिए राशन कार्ड के सभी यूनिट की ई-केवाईसी कराने का समय 30 अप्रैल तय किया गया था, लेकिन तहसील क्षेत्र के 73882 यूनिट की ई-केवाईसी नहीं हो सकी है। तहसील क्षेत्र के बैरिया, मुरली छपरा व रेवती आंशिक ब्लाॅक को मिलाकर कुल 312688 पात्र गृहस्थी कार्ड के अंतर्गत राशन प्राप्त कर रहे हैं। तमाम शिकायतें आती रहती हैं कि फर्जी नाम दर्ज कराकर राशन उठाया जा रहा है। ऐसी गड़बड़ियों पर लगाम लगाने के लिए प्रत्येक यूनिट की ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। सरकार ने इसके लिए 30 अप्रैल तक की समय सीमा तय की थी। बुधवार तक तक 76.33 प्रतिशत यानी कुल 239014 यूनिटों की ई-केवाईसी हो सकी है। 73882 यूनिट की यह प्रक्रिया नहीं हो सकी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इन लोगों के बारे में सरकार की क्या रणनीति रहेगी। लेकिन इनके राशन पर संकट मंडराता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed