फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Only 156 sports instructors in 2249 council schools, not even grounds

Ballia News: 2249 परिषदीय स्कूलों में सिर्फ 156 खेल अनुदेशक, मैदान भी नहीं

Sat, 25 May 2024 04:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Only 156 sports instructors in 2249 council schools, not even grounds
बलिया। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है लेकिन, जिले के 2249 स्कूलों से 2093 में व्यायाम शिक्षक या खेल अनुदेशक ही नहीं हैं। यही नहीं कई स्कूलों में खेल का मैदान भी उपलब्ध नहीं हैं। अब सवाल यह है कि मूलभूत सुविधाओं के बिना परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले खिलाड़ी कैसे नाम रोशन कर पाएंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। समय-समय पर इन विद्यालयों के बच्चों ने जिला व राज्य स्तर पर नाम रोशन किया है। हर साल न्याय पंचायत, ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं चरणबद्ध तरीके से प्रतियोगिताएं होती हैं। शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए भी विभाग की ओर से खेलकूद प्रतियोगिताओं का वार्षिक कैलेंडर घोषित किया है। निर्देश हैं कि कैलेंडर में दिए गए कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाए, लेकिन विभागीय अधिकारी इस बात को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए खेल के मैदान बनाने की कोई कार्ययोजना नहीं है। ऐसे में बच्चे किस तरह प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पाएंगे यह भविष्य ही बताएगा।
विज्ञापन

जिले में सिर्फ 156 खेल अनुदेशक
विभाग की ओर से 2013 में खेल अनुदेशक की भर्ती की गई थी। उस दौरान जिले में विभिन्न विषयों के अनुसार 700 अनुदेशकों को तैनाती हुई। वर्तमान में 156 खेल अनुदेशक जिले में हैं। साथ ही प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक व्यायाम शिक्षक तैनात है। इनके कंधों पर 2249 स्कूलों के छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले शिक्षक नेता
जब खेल का प्रशिक्षण देने वाला ही नहीं होगा तो छात्र-छात्राएं खेल की बारीकियां कैसे सीख पाएंगे। खेल शिक्षकों या अनुदेशकों की तैनाती की जानी चाहिए।-डॉ. घनश्याम चौबे, जिला अध्यक्ष, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, बलिया।
सरकार को चाहिए पहले सभी स्कूलों में खेल शिक्षक तैनात करें। विद्यालयों में खेल मैदान की व्यवस्था भी करनी चाहिए। -धीरज राय, महामंत्री, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, बलिया।

आंकड़ों पर नजर
-प्राथमिक स्कूल- 1598
-उच्च प्राथमिक स्कूल- 259
-कंपोजिट स्कूल- 392
-खेल अनुदेशक-156
- पंजीकृत विद्यार्थी -2.52लाख
खेल अनुदेशकों को विद्यालय आवंटित कर दिए जाते हैं, ताकि वह ज्यादा से ज्यादा स्कूलों में छात्र-छात्राओं को खेल की बारीकियों को सिखा सकें। साथ ही जो शिक्षक खेलों में रुचि रखते हैं। उनको भी इसका जिम्मा दिया जाता है। शिक्षकों के जरिये ही खेल कैलेंडर का पालन कराएंगे। -मनीष कुमार सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed