{"_id":"660d60bcd775cb087105d8d7","slug":"one-young-man-died-road-accident-in-ballia-one-injured-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पिकअप-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, चालक गाड़ी छोड़ फरार, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पिकअप-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, चालक गाड़ी छोड़ फरार, तलाश जारी
Wed, 03 Apr 2024 07:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 03 Apr 2024 07:30 PM IST
सार
Ballia News: बलिया के पड़री मोड़ पर हुए इस हादसे के बाद पुलिस मौके से भाग निकले पिकअप चालक की तलाश कर रही है। वहीं, युवक के मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के नगरा-बेल्थरा मार्ग के पडरी मोड़ के समीप बुधवार की शाम पेट्रोल पंप के सामने बाइक तथा पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
लोगों ने पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के रेफर कर दिया। उभांव थाना क्षेत्र के समसुद्दीनपुर (समस्तीपुर) निवासी संतोष गोंड़ (30) तथा राजपुर गांव निवासी सुनील गोंड़ (25) बाइक से नगरा किसी काम से आए हुए थे।
इसी बीच, 4 बजे घर लौटते समय नगरा बेल्थरा मार्ग के पड़री मोड़ के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सामने बेल्थरारोड के तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से नगरा के तरफ से जा रही बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक संतोष की मौके पर ही मौत हो गई तथा सुनील घायल हो गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया। इस बीच, मौका देखकर पिकअप चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया।