फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One rider killed and one injured in a car-bike collision

कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक की मौत, एक घायल

Thu, 29 Apr 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
One rider killed and one injured in a car-bike collision
बलिया। बलिया-गड़वार मुख्य मार्ग गड़वार थाना क्षेत्र के नारायनपाली गांव के समीप बुधवार की दोपहर कार व बाइक के आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि रसड़ा थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी राम प्रकाश (20) व हर्षवर्धन (18) बलिया की तरफ से जा रहे थे। अभी वह नारायनपाली गांव के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने अनियंत्रित होकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सड़क से दूर जा गिरी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बाइक भी टूट गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने निजी वाहन से दोनों घायलों को सदर अस्पताल भेजवाया। वहीं, चालक कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह पहुंचे और कार को थाने ले गए गए। उधर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान राम प्रकाश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed