फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One killed, five injured in two Tempo collisions

दो टेंपो की टक्कर में एक मौत, पांच घायल

Wed, 13 Jan 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
One killed, five injured in two Tempo collisions
बेल्थरारोड। गोरखपुर- बलिया राजमार्ग पर अखोप चट्टी के पास बुधवार की देर शाम दो टेंपो के बीच आमने-सामने की हुई टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति के चलते दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि उभांव थाना क्षेत्र के एकसार पिपरौली ग्राम निवासी एक परिवार के लोग हलधरपुर (मऊ) से लड़का देखकर वापस टेंपो पर सवार हो कर घर की ओर आ रहे थे। मऊ जिले की सीमा से बलिया जिले की सीमा में प्रवेश करने के बाद अखोप चट्टी के पास विपरीत दिशा से मधुबन की ओर जा रहे टेंपो से भिड़ंत हो गई। दोनों टेंपो के बीच आमने-सामने की हुई टक्कर में मनोज (35) पुत्र सुरेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि अवधेश (40) निवासी शाहपुर अफगा, रामनाथ (45) निवासी कुकुरभुक्का रतसर, सुरेश (42) निवासी पिपरौली और नंदलाल (35) निवासी खेतहरी घायल हो गए। पुलिस ने मनोज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर घायलों का प्राथमिक इलाज कराया गया। जहां गंभीर स्थिति के चलते दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed