फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One killed, 10 injured in six road accidents

छह सड़क हादसों में एक की मौत, 10 घायल

Wed, 09 Dec 2020 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
One killed, 10 injured in six road accidents
बलिया। जिले में मंगलवार को शुरू हुए कोहरा का दौर बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को कोहरा के कारण जिले के चार अलग-अलग इलाकों में हुए छह हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गड़वार रोड पर रजवार गांव के पास हादसे में अधेड़ की मौत के बाद भड़के लोगों ने बलिया-गड़वार मार्ग पर जाम लगा दिया। वे पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। लगभग डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर राजेश यादव के समझाने पर लोगों ने जाम खत्म किया।
विज्ञापन

गड़वार। सिकरिया खुर्द निवासी वीर बहादुर राम (45) लड़की पूजा (20) को स्कूटी पर बैठाकर बुधवार सुबह ट्रेन पकड़वाने के लिए बलिया जा रहे थे। पूजा लखनऊ में एएनएम का कोर्स कर रही है। जैसे ही वे रजवार गांव के पास पहुंचे की घने कोहरे में बलिया की तरफ से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में वीर बहादुर राम की मौके पर ही मौत हो गई। पुत्री पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पूजा को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद वीर बहादुर का शव सड़क पर रख गड़वार-बलिया मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

हनुमानगंज। शहर कोतवाली क्षेत्र के बनकटा मोहल्ला निवासी रमेश 20, जितेंद्र राम 18 पुत्रगण सुदर्शन राम मंगलवार की रात बाइक से सिकंदरपुर बारात में जा रहे थे। करनई चट्टी पर पहुंचे ही थे कि कमांडर जीप से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों लोगों को गंभीर चोट लगी, लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं बैरिया के पांडेयपुर निवासी अभिषेक पांडेय 25, दिनेश कुमार 20, राधेश्याम पांडेय 30 स्कार्पियो से बुधवार सुबह बस्ती जा रहे थे। जैसे ही वे बांसडीह रोड के तिखमपुर के पास पहुंचे असंतुलित होकर बिजली के खंभे में टकरा जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखपुरा। धरमपुरा नई बस्ती निवासी कमलेश राजभर 40 बुधवार की सुबह बैरिया स्थित अपनी बहन की शादी निपटा कर बाइक से घर जा रहे थे। अचानक बहादुरपुर पुल पर असंतुलित होकर गिर गए। जिससे वह घायल गए। चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के इंदरपुर चट्टी के समीप बुधवार की सुबह बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गड़वार निवासी लालू गुप्ता (25), सोनू गुप्ता (22) नगरा की तरफ से बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। इंदरपुर चट्टी की तरफ से भरथीपुर निवासी ओमप्रकाश तिवारी 40 बाइक से जा रहे थे। कोहरा के कारण दोनों बाइक आपस में टकरा गई, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
ट्रक के धक्के से पोल व ट्रांसफार्मर गिरा
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया मांझी मार्ग पर स्थित मठ योगेन्द्र गिरि चट्टी के समीप नई बस्ती के सामने लगे ट्रांसफार्मर में मंगलवार की देर शाम ट्रक ने होकर टक्कर मार दिया। जिससे ट्रांसफार्मर व दोनों पोल टूटकर मेन रोड पर जा गिरे। उस समय बिजली सप्लाई चालू थी। संयोग रहा कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे के बाद एनएच पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत कर वाहनों को पास कराया।
मौत की सूचना आते ही मचा कोहराम
नगरा। खैरा निस्फी गांव के युवक की मौत ट्रेन से पैर फिसल कर गिरने से हो गई। हादसा उत्तराखंड के रुड़की में चुड़ियाल स्टेशन के पास हुआ। युवक के परिवार वालों की गुहार पर रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने शव लाने के लिए अपना वाहन रुड़की भेजा है।
नगरा थाना क्षेत्र के खैरा निस्फी निवासी संतोष कुमार राजभर 32 हिमाचल प्रदेश के मोहाली में प्राइवेट कम्पनी में काम करता था। वह ट्रेन से घर आ रहा था। मंगलवार सुबह चुड़ियाला स्टेशन के समीप वह पैर फिसलने से नीचे गिरा और जब तक इलाज शुरू होता, उसकी मौत हो गई। उसके परिवार वालों को मौत की सूचना आरपीएफ से मिली तो घर में मातम छा गया। युवक के मौत की सूचना मिलते ही बसपा विधायक उमाशंकर सिंह मृतक के घर पहुंचे। परिजनों की गुहार पर उन्होंने शव लाने के लिए अपना वाहन सिविल अस्पताल रुड़की भेजा है। मृतक अपने पीछे पत्नी लालशा, सात वर्षीय पुत्री आकृति व तीन वर्षीय पुत्र अर्पित को छोड़ गया है।
एक सप्ताह पहले हादसे में घायल युवक की मौत
लालगंज। एक सप्ताह पहले सहतवार थाना क्षेत्र के जीन बाबा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल श्रीपालपुर निवासी युवक की वाराणसी इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव निवासी अशोक प्रजापति उर्फ राजू पुत्र श्याम बिहारी प्रजापति दो दिसम्बर को बाइक से मनियर स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। रास्ते में सहतवार थाना अंतर्गत जिन बाबा मंदिर मोड़ पर बाइक की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से वाराणसी के लिए रेफर किया गया था। परिजन अशोक को इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे तभी उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed