{"_id":"67c0b352f7a1a09c880bb794","slug":"one-dead-six-injured-after-being-hit-by-unknown-vehicle-while-walking-ballia-news-c-190-1-ana1001-134463-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: टहलते समय अज्ञात वाहन की चपेट में एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: टहलते समय अज्ञात वाहन की चपेट में एक की मौत, छह घायल
विज्ञापन
बलिया। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर्व पर सड़क दुर्घटना में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो हुए। जिसमें एक की मौत व तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
हल्दी थाना के यज्ञछपरा गांव के पास बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से चोलहन चक निवासी समीम अख्तर (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका दूसरे दिन इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वहीं, दूसरी तरफ बांसडीह रोड के टकरसनन गांव के पास तीखा गांव से तिलक समारोह से वापस लौटते समय तेज रफ्तार की कार पलट गई।
इसमें सवार विकास गुप्ता (22) पुत्र अवधेश गुप्ता, दीपू वर्मा (24) पुत्र विजय वर्मा, संदीप वर्मा (23) पुत्र स्व. लाल बच्चा वर्मा निवासी बांसडीह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने इलाज के लिए भर्ती कर लिया। बांसडीह क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में अजय कुमार (42) व राम भगत (40) घायल हो गए जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सदर कोतवाली के भृगु आश्रम के पास सड़क दुर्घटना में मनीष कुमार (42) घायल हो गए। राहगीरों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।