फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One animal smuggler arrested, four absconding

एक पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार

Mon, 13 Sep 2021 09:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
One animal smuggler arrested, four absconding
नगरा। थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव में सोमवार की भोर में ग्रामीणों ने नौ मवेशियों सहित एक पशु तस्कर को पकड़ लिया जबकि चार तस्कर भागने में सफल रहे। पशु तस्करों ने विरोध के दौरान ग्रामीणों को तलवार और चाकू लेकर दौड़ा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मवेशियों सहित तीन महिलाओं व एक पुरुष पशु तस्कर को पकड़ कर थाने ले आई।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव के रास्ते लहसनी-कमरौली नहर मार्ग से काफी दिनों से पशु तस्करी का खेल चल रहा है। सोमवार की भोर में ताड़ीबड़ा गांव के समीप करीब आधे दर्जन पशु तस्कर पिकअप पर लदे पशुओं को लेकर अपने कामों को अंजाम देने की फराक में थे। इसी दौरान टहलने के निकले ग्रामीणों ने पिकअप में पशुओं को ठूंसा देखा तो उन्हें शंका हुई। उन्होंने पशु तस्करों की घेराबंदी कर ली तो विरोध में पशु तस्करों ने तलवार व चाकू लेकर ग्रामीणों को दौड़ा लिया। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर दौड़ पड़े। यह देख पशु तस्कर भागने लगे। ग्रामीणों ने एक को पकड़ लिया। जबकि चार पशु तस्कर वाहन से भागने में सफल रहे। भागते वक्त पशु तस्करों ने पिकअप से एक मवेशी को भी कुचल दिया। इस दौरान कुछ महिलाएं भी वहां पहुंच गईं और ग्रामीणों से उलझ गईं। ग्रामीणों ने पकड़े गए पशु तस्कर की जमकर पिटाई की और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने नौ मवेशियों सहित तीन महिलाओं और एक पशु तस्कर सोनू अहमद निवासी मऊ जिले के कोपागंज क्षेत्र के देवकली को पकड़ कर थाने ले आई। इस बाबत सीओ रसड़ा शिव नारायण वैश ने बताया कि एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद महिलाओं को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed