{"_id":"60cf4770589471282d3bc153","slug":"om-prakash-rajbhar-making-effort-for-strong-front-against-bjp-amid-up-assembly-election-2022-he-contact-with-mamata-banerjee-arvind-kejriwal-and-uddhav-thackeray-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः भाजपा के खिलाफ सशक्त मोर्चा बनाने में जुटे ओमप्रकाश राजभर, ममता-केजरीवाल और उद्धव की पार्टी से साधा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः भाजपा के खिलाफ सशक्त मोर्चा बनाने में जुटे ओमप्रकाश राजभर, ममता-केजरीवाल और उद्धव की पार्टी से साधा संपर्क
Sun, 20 Jun 2021 07:19 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 20 Jun 2021 07:19 PM IST
सार
सुभासपा प्रमुख व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा के खिलाफ एक सशक्त मोर्चा बनाने की कोशिश में जुटे हैं। उन्होंने रविवार को कहा कि ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल व उद्धव ठाकरे को एक मंच पर लाने की कवायद कर रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की सहयोगी रही सुभासपा(सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा के खिलाफ एक सशक्त मोर्चा बनाने के लिए ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल व उद्धव ठाकरे को एक मंच पर लाने की कवायद कर रहे हैं।
विज्ञापन
सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी के प्रदेश के प्रभारी व सांसद संजय सिंह से हुई मुलाकात में इसका तानाबाना बुना गया है। दावा किया कि आप नेता सिंह का रुख सकारात्मक रहा है और वह भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होने के लिए सिद्धांत तौर पर सहमत हैं। कहा कि मोर्चा में शामिल होने पर अंतिम निर्णय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे।
विज्ञापन
इसके लिए वह अगले एक सप्ताह में केजरीवाल के साथ दिल्ली में बैठक करेंगे, जिसमें संजय सिंह की मौजूदगी में अंतिम निर्णय होगा। कहा कि इसमें असदुद्दीन ओवैसी फैक्टर नगण्य है। मायने यह रख रहा है कि कैसे भाजपा को रोका जाए। भाजपा को रोकने के लिए ओवैसी व केजरीवाल भी एक मंच पर आ सकते हैं।
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि इस सिलसिले में उनकी पिछले दिनों शिवसेना नेता संजय राउत व तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव से बातचीत हुई है। इसी परिप्रेक्ष्य में शिवसेना नेता संजय राउत शीघ्र ही लखनऊ आ रहे हैं। लखनऊ में राउत से इस मामले में निर्णायक बातचीत होगी।