{"_id":"6022b48f8ebc3e4b35385eec","slug":"om-prakash-rajbhar-has-targeted-pm-modi-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: ओम प्रकाश राजभर ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा-सबसे ईमानदारी से झूठ बोलने वाले नेता हैं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: ओम प्रकाश राजभर ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा-सबसे ईमानदारी से झूठ बोलने वाले नेता हैं
Wed, 10 Feb 2021 12:06 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में सबसे ईमानदारी के साथ झूठ बोलने वाले नेता हैं। वे मंगलवार को बांसडीह क्षेत्र के मैरीटार चौराहे पर भागीदारी संकल्प मोर्चा की ओर से आयोजित राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जयंती समारोह व वंचित समाज अधिकार चेतना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
राजभर ने दावा किया कि वर्ष 2022 में प्रदेश में होने वाला चुनाव मोदी बनाम ओमप्रकाश राजभर रहेगा। कहा कि विधानसभा के पिछले चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को उनके दल के समर्थन के कारण सत्ता मिली। यदि सभासपा भाजपा को सत्ता दिलाने में सहयोग कर सकती है तो सत्ता से बेदखल करने की क्षमता भी रखती है।
विज्ञापन
सपा व बसपा का नाम लिए बगैर कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा के गठन के बाद से कुछ दलों की बेचैनी बढ़ गई है। पिछड़ा वर्ग को सपा व बसपा से आगाह करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव व मायावती से हक मिलने की अपेक्षा बेमानी होगी।
विज्ञापन
भारत माता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम सागर बिंद ने कहा कि भाजपा सरकार ने झूठ, नफरत, हिंदू-मुस्लिम का सहारा लेकर देश में अराजकता फैला दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता गरीबों की नहीं बल्कि अडानी व अंबानी की लड़ाई लड़ रहे हैं।