{"_id":"6636094983f2338f5f06ae4b","slug":"old-woman-died-in-road-accident-due-to-pickup-collision-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: टहलने निकली वृद्धा को पिकअप ने रौंदा, हुई मौत; लोगों ने चालक को दौड़ाकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: टहलने निकली वृद्धा को पिकअप ने रौंदा, हुई मौत; लोगों ने चालक को दौड़ाकर पकड़ा
Sat, 04 May 2024 03:39 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 04 May 2024 03:39 PM IST
सार
बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रवार गांव में टहलने निकली एक वृद्ध महिला को पिकअप ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल वृद्धा को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद खड़ी पिकअप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रवार गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्धा को टहलते समय शनिवार की सुबह पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक पिकअप लेकर भागने का प्रयास किया, जिसके कारण पिकअप गड्ढे में चली गई।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। वहीं, चालक को दौड़कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। उधर, सीएचसी में चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
थाना क्षेत्र के रुद्रवार गांव निवासी मुनरी देवी (65) पत्नी रमाशंकर पटेल शनिवार की सुबह टहलने के लिए घर से निकली थी। टहलकर वह वापस घर आ रही थी। इसी दौरान रुद्रवार चट्टी के समीप बेल्थरा रोड की तरफ से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोगों ने घायल वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका घर में अकेली थी। उसका पति तीन दिन पहले दिल्ली में अपने पुत्र बृजेश पटेल के पास घूमने के लिए गया था।