फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Old man dies under suspicious circumstances, accused of murder

संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 02 May 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Old man dies under suspicious circumstances, accused of murder
पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के पूर गांव निवासी देवपति सिंह उर्फ सुदामा सिंह (56) की मऊ जनपद के एक अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मऊ से एक महिला एंबुलेंस से उनका शव लेकर उनके पैतृक गांव पहुंची। ग्रामीण महिला व एंबुलेंस चालक को पकड़कर थाने पर ले गए। उन्होंने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

देवपति सिंह उर्फ सुदामा सिंह त्यागी चट्टी मऊ में दुकान चलाते थे। रविवार की भोर में एक महिला एंबुलेंस से उनका शव लेकर उनके पैतृक गांव पूरे पहुंची। शव लदी एंबुलेंस पूरे गांव में घूमती रही। देवपति के परिवार का पता लगने पर घर पहुंची तो परिवार वालों ने शव देखा। उनका कहना था कि बदन पर चोट के निशान हैं और इसकी हत्या की गई। उसके बाद महिला से पूछताछ की गई। महिला ने अपना नाम नीतू सिंह बताया। वह नगरा थाने के खनवर गांव की रहने वाली है। उसने बताया कि देवपति के नंबर से किसी ने उसे फोन किया था कि वह तत्काल मऊ के प्रकाश अस्पताल पहुंच जाए। वहां जाने पर पता चला कि वैगनार कार से चार लोग देवपति सिंह को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। देवपति को काफी चोट लगी थी और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। गांव वाले नीतू सिंह और एंबुलेंस चालक पीयूष यादव को पकड़ पकड़ी थाने लाए। देवपति सिंह की माता लालमुनी देवी और भाई उदय नारायण सिंह हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक पकड़ी शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि घटना स्थल मऊ जनपद का है। इसके बावजूद परिजनों के कहने पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed