फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   old man dies after hit by over speed bullet during morning walk in ballia angry villagers road jam

बलियाः मॉर्निंग वॉक पर गए बुजुर्ग की तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Fri, 17 Sep 2021 10:59 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 17 Sep 2021 10:59 AM IST
सार

बैरिया-रेवती मार्ग स्थित गंगा पांडेय के टोला में मॉर्निंग वॉक कर घर वापस लौट रहे बरमेश्वर पांडेय (70) को तेज रफ्तार बुलेट ने टक्कर मार दी। बुजुर्ग को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
old man dies after hit by over speed bullet during morning walk in ballia angry villagers road jam
बलिया में सड़क हादसाः आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बलिया जिले में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बुलेट सवार भी घायल हो गया। वह मौके पर बुलेट को छोड़कर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने  समझा-बुझा कर दो घंटा बाद जाम समाप्त कराया। 

विज्ञापन


बैरिया-रेवती मार्ग स्थित गंगा पांडेय के टोला में मॉर्निंग वॉक कर घर वापस लौट रहे बरमेश्वर पांडेय (70) को तेज रफ्तार बुलेट  ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोग घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गंगा पांडेय के टोला में यह सूचना पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन


बैरिया-रेवती मार्ग जाम कर दिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंचे रेवती थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय ने ग्रामीणों से बात की। आक्रोशित ग्रामीण बुलेट चालक पर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग कर रहे थे। विधायक सुरेंद्र सिंह ने भी फोन पर आक्रोशित लोगों से बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेवती थाना अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि हादसे के दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। आश्वासन के लगभग दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। एसएचओ यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि मृतक के बेटे राजेश पांडेय की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। बुलेट चालक दतहां निवासी गुड्डू यादव (25) भी घायल है।  उसका इलाज सीएचसी रेवती में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed